औरैया में चेयरमैन और सभासदों की बैठकः सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर, टेम्पो स्टैंड पर अवैध वसूली होगी बंद।


औरैया की दिबियापुर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों के एक साल पूरे होने पर बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन राघव मिश्रा की अध्यक्षता में सभासदों की बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष राघव मिश्रा ने मौजूद सभासदों से वार्डों की समस्याओं पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के कारण जो निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहे हैं उन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सम्बध में सम्बधित ठेकेदारों को समय से काम पूरे करने को निर्देशित किया गया है। शास्त्री नगर के सभासद द्वारा बारिस में वार्ड में जलभराव होने की आशंका जताने पर बताया कि जलनिगम द्वारा एकाध दिन में जलनिकासी के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना पर काम शुरू कराया जाएगा।Website: http://satyarath.com/wp-admin
Leave a Reply