• थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा दो अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्तों को 85 ग्राम अवैध मार्फीन के साथ किया गया गिरफ्तार।
डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्री बृजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के कुशल मार्ग दर्शन व श्री अजीत सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी शाहगंज जौनपुर के पर्यवेक्षण में दीपेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक खेतासराय जनपद जौनपुर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 हरदेव मौर्य मय हमराह टीम द्वारा अंसार कालोनी मोड़ के पास बहद ग्राम सुम्बुलपुर से एक प्लास्टिस की पन्नी में 45 ग्राम अवैध मार्फीन के साथ अभियुक्त रुख्शीद पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम अहमदाबाद थाना बिलासपुर जिला रामपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खेतासराय पर मु0अ0सं0-102/24 धारा 8/21 NDPS ACT एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। उसी क्रम में उ0नि0 मो0 आलम मय हमराह टीम द्वारा भदैला नहर पुलिया के पास से एक प्लास्टिस की पन्नी में 40 ग्राम अवैध मार्फीन के साथ अभियुक्त इकराम पुत्र लाल मोहम्मद निवासी ग्राम शाहपुर मझरा थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खेतासराय पर मु0अ0सं0-103/24 धारा 8/21 NDPS ACT एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता-
1.रुख्शीद पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम अहमदाबाद थाना बिलासपुर जिला रामपुर।
2.इकराम पुत्र लाल मोहम्मद निवासी ग्राम शाहपुर मझरा थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद।
बरामदगी-
1.अभियुक्त रुख्शीद के कब्जे से 45 ग्राम अवैध मार्फिन (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे कीमत करीब 4,50,000/00 रुपये मात्र)
2.अभियुक्त रुख्शीद के कब्जे से 40 ग्राम अवैध मार्फिन (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे कीमत करीब 4,00,000/00 रुपये मात्र)
पंजीकृत अभियोग –
1.रुख्शीद पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम अहमदाबाद थाना बिलासपुर जिला रामपुर।
1.मु0अ0सं0-102/2024 धारा 8/20 NDPS ACT थाना खेतासराय जौनपुर।
2.इकराम पुत्र लाल मोहम्मद निवासी ग्राम शाहपुर मझरा थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद।
1.मु0अ0सं0-103/2024 धारा 8/20 NDPS ACT थाना खेतासराय जौनपुर।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
1.प्रभारी निरीक्षक श्री दीपेन्द्र सिंह थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 हरदेव मौर्य, थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
3. उ0नि0 मो0 आलम, थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
4. हे0का0 नफीस अहमद, हे0का0 मुकेश कुमार सिंह, का0 अंकुश कुमार सिंह, का0 सुनील कुमार यादव, थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
Leave a Reply