Advertisement

अररिया लोकसभा क्षेत्र में मिल रहा जबरदस्त रिस्पांस, महिलाओं की टोली की अगुआई कर रही राजद नेत्री मुखिया रूबी परवीन महिला आयोग की पूर्व सदस्य व राजद की प्रदेश सचिव राबिया खातून चल रही है साथ

http://satyarath.com/

अररिया लोकसभा क्षेत्र में मिल रहा जबरदस्त रिस्पांस, महिलाओं की टोली की अगुआई कर रही राजद नेत्री मुखिया रूबी परवीन महिला आयोग की पूर्व सदस्य व राजद की प्रदेश सचिव राबिया खातून चल रही है साथ

पलासी/डा. रूद्र किंकर वर्मा।

चर्चित राजनेता सीमांचल के गांधी पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मरहूम तस्लीम साहब की सबसे छोटी बहु सह पूर्व मंत्री एवम हॉट सीट अररिया लोकसभा क्षेत्र के युवा राजद प्रत्याशी शाहनवाज आलम की बीबी गजाला नवाज अपने शौहर की जीत के लिए चुनावी अखाड़े में कूद प्रचार प्रसार में डटी दिख रही है। भाई शाहनवाज आलम की धर्म पत्नी गजाला नवाज और परिवार कि सभी महिलाओं के साथ चहटपुर , भीखा, डेहटी दक्षिण, मजलिसपुर मे चुनाव प्रचार की और और अपने पति के चुनावी निशान लालटेन छाप को भरी मतों से विजई बनाने कि अपील भी की। इस दौरान महिलाओं की टीम का नेतृत्व कर रही जिला युवा राजद की प्रवक्ता सह चहटपुर पंचायत के तेज तर्रार मुखिया ई. रूबी परवीन उर्फ रूबी शोएब कर रही थी। टीम के साथ महिला आयोग की पूर्व सदस्य व राजद की प्रदेश सचिव राबिया खातून भी थी। जन संपर्क अभियान में राजद प्रत्याशी शाहनवाज धर्म पत्नी गजाला नवाज का महिलाओं ने उत्साहवर्धन किया और तेजस्वी शाहनवाज के नारे भी लगे।क्षेत्र में मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस से जहां गदगद दिखी गजाला वहीं मुखिया रूबी ने कहा कि भाई शाहनवाज यहां से रिकॉर्ड मत से जीतेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों ने धुआंधार प्रचार जारी है।

रिपोर्टर अवेश आलम

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!