Advertisement

गंजबासौदा-लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का हुआ आगमन

http://satyarath.com/

जिला ब्यूरो संजीव शर्मा
गंजबासौदा

लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का हुआ आगमन

गंजबासोदा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र की गंजबासौदा विधानसभा के ग्राम मानोरा से जन-आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया और जगदीश स्वामी के मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश व प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण की कामना की। वहीं पूर्व सीएम ने बासौदा विधानसभा के कई गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं कर आमजन से संवाद किया। साथ ही गंजबासौदा में रोड-शो किया। इस दौरान श्री चौहान ने कहा कि, हम राजनीति में केवल दो ही उद्देश्यों से हैं पहला देश की सेवा और दूसरा जनता की सेवा। मैं आपकी जिंदगी बेहतर बनाने में अपनी अंतिम सांस तक लगा दूंगा, किसी पद की ख्वाहिश नहीं है। जनता की सेवा कर, ये जिंदगी सफल और सार्थक हो जाए। मेरे लिए जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। गंजबासोदा में त्योंदा रोड से मुख्य मार्गो पर राजेंद्र नगर तक देर रात तक पूर्व मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत हुआ
इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्र के विधायक हरिसिंह रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, नपा अध्यक्ष शशि यादव, जनपद अध्यक्ष नीतू रघुवंशी, भाजपा नेता राजेश तिवारी, नपा में सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव,वरिष्ट भाजपा नेता जितेंद्र मैना, विधानसभा प्रभारी योगेंद्र सोलंकी,जिला मंत्री चंद्र शेखर दुवे सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता सहित आम जन मानस उपस्थित था।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!