Advertisement

श्री डूंगरगढ़ – घुमचक्कर पर हादसा ओवर स्पीड कार डिवाडर से टकरा कर पलटी

www.satyarath.com

चीफ रिपोटर रमाकांत झंवर

रिपोटर न्यूज़ मनोज मुंधड़ा

जनपद श्री डुंगरगढ  ,14 अप्रैल  

श्री डूंगरगढ़ घुमचक्कर पर हादसा ,ओवर स्पीड कार डिवाडर से टकरा कर पलटी

satyarath.comश्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पवन होटल के सामने एक तेज रफ्तार गाड़ी ने पलटा मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जयपुर की तरफ से आरही तेज़ रफ़्तार गाड़ी ने पवन होटल के पास ब्रेक मारने की कोशिश में डिवाइडर से टकराकर पलटा मार दिया। गाड़ी की गति इतनी तेज थी कि गाड़ी का मुंह पलटा मारकर कर वापिस जयपुर की तरफ हो गया जबकि वो बीकानेर जा रही थी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में तीन लोग सवार थे। तीनो घायलों को गाड़ी से जबरदस्ती निकाला गया। तीन घायलों में से एक के गंभीर चोट लगने पर श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया। अभी तक घायलों का पता नही चला है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!