Advertisement

लखनऊ – सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाले एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

www.satyarath.com

रिपोर्टर करन तिवारी लखनऊ

14/04/2024

सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाले एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

satyarath.com

कार्यवाही :-

दिनांक-14.04.2024

थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 120/2024 धारा 363/366 से संबंधित वांछित अभियुक्त 1. सुभाष कुमार उर्फ हन्नी पुत्र किशोरीलाल निवासी मचलखेड़ा थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष को शहीद पथ की सर्विस लेन से अहिमामऊ चौकी के तरफ जाने वाली मोड से गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण 

वादी मुकदमा की नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष को दिनांक 07.03.2024 की रात्रि को अभियुक्त सुभाष द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के सम्बन्ध मे लिखित सूचना दी तथा तहरीरी सूचना के आधार पर दिनांक 10.03.2024 को मु0अ0सं0 120/2024 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम मे दिनांक 23.03.2024 को निलमथा अण्डरपास के पास मोड पर से नाबालिग पीडिता उम्र 15 वर्ष की बरामदगी कर धारा 161 व 164 सीआरपीसी का कथन अंकित कराकर अवलोकन कर संकलित साक्ष्य के आधार पर धारा 376 भादवि व पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी कर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त सुभाष कुमार उर्फ हन्नी पुत्र किशोरीलाल निवासी मचलखेड़ा थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष के विरूद्ध माननीय न्यायालय से NBW दिनांक 05.04.2024 को व धारा 82 सीआरपीसी की आदेशिका दिनांक 12.04.2024 को प्राप्त कर गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास करते हुये अभियुक्त सुभाष उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 13.04.2024 को शहीद पथ की सर्विस लेन से अहिमामऊ चौकी के तरफ जाने वाली मोड से गिरफ्तार कर मु०अ०सं० 120/2024 धारा 363/366/376 भादवि व पाक्सो एक्ट मे मा० न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड प्राप्त करने हेतु रवाना किया गया।

अभियुक्त विवरण नाम पता / व्यवसाय .

1. सुभाष कुमार उर्फ हन्नी पुत्र किशोरीलाल निवासी मचलखेड़ा थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष / व्यवसाय- दूध सप्लाई लेबर का काम करता है

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 120/2024 धारा 363/366/376 भादवि व पाक्सो एक्ट थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ

2. मु0अ0सं0 509/2021 धारा 323/354/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ

3. मु0अ0सं0 31/2023 धारा 379/411 भादवि थाना कैन्ट लखनऊ

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-

1-प्र0नि0 श्री अंजनी कुमार मिश्र थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ

2-30नि0 श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ 3-कां० धर्मेन्द्र सिंह थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!