राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी रविवार को कोटपूतली में
कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौपड़ा के समर्थन में करेगें जनसम्पर्क
कोटपूतली, लोकसभा चुनाव को लेकर जयपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौपड़ा के समर्थन में राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी रविवार को कोटपूतली आयेगें। चौधरी कोटपूतली के विभिन्न गाँव व ढ़ाणियों में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौपड़ा के समर्थन में जनसम्पर्क कर ग्राम बसई, सांगटेडा, रामसिंहपुरा, सरुण्ड, जयसिंहपुरा, खेडक़ी समेत अनेक गांवों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करेगें। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता समेत अन्य मौजूद रहेगें।


















Leave a Reply