Advertisement

समस्तीपुर – खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट ,आठ घर जलकर हुआ खाक ।

http://satyarath.com/

राजीव कुमार सिन्हा
समस्तीपुर

खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट ,आठ घर जलकर हुआ खाक ।

:समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने के वसढिया गांव के वार्ड संख्या 3 में देर शाम गैस सिलेंडर फटने से आठ घर जलकर राख हो गया ।जिससे लाखों की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है वही सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । घटना के संबंध में बताया जाता है कि वसढिया वार्ड संख्या 3 निवासी रामाशीष राम के बेटे अमर कुमार के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई । जब तक लोग कुछ समझ पाते अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया ।जिसे देखते ही देखते अन्य घरों में भी आग लग गया ।वही आग लगने की घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने मिट्टी कट कट कर आग पर फेंकते रहे । जिससे किसी तरह आग को नियंत्रित रखा जा सका ।फैलाव बढ़ने नहीं दिया गया नहीं तो आज का फैलाव होने पर स्थित और भी भयावह हो जाती बाद में पहुंची दमकल टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया ।वही आग लगने के दौरान दो लोग बुरी तरह झुलस गए जिससे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है ।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!