Advertisement

सुपौल-स्कूली छात्र छात्राओं के बीच वितरित की गई स्कूल बैग

http://satyarath.com/

स्कूली छात्र छात्राओं के बीच वितरित की गई स्कूल बैग

(सत्यार्थ न्यूज़)
अमित कुमार छातापुर।सुपौल।

छातापुर प्रखंड के प्राइमरी स्कूल यादव राम टोला नरहैया में मंगलवार को शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों के बीच बैग वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कंचन कुमारी ने बताया कि पहली कक्षा से लेकर तीसरी कक्षा के 87 छात्र-छात्राओं के बीच बैग वितरण किया गया।
जिस बैग में पानी बोतल, हिंदी व इंग्लिश कॉपी,पेंटिंग के समान आदि है।
एचएम कंचन ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के बीच बैग का वितरण किया जा रहा है।
सभी बच्चों को मध्याह्न भोजन, साइकिल, पुस्तक,छात्रवृत्ति, ड्रेस के लिए राशि दिया जाता है। पहले सिर्फ निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं बैग लेकर स्कूल जाते थे। लेकिन सरकार द्वारा अब सभी गरीब बच्चों को नि:शुल्क बैग प्रदान किया जा रहा है। मौके पर सहायक शिक्षक फैज अहमद,चंचल कुमारी, पिंकी कुमारी, रूकिया देवी, बुधनी देवी आदि थी।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!