Advertisement

मोबाईल वैन से जागरूकता अभियान,ग्रामीणों को दी विधिक जानकारी

खंडार रिपोर्टर भगवान शर्मा जिला सवाईमाधोपुर राजस्थान

 

मोबाईल वैन से जागरूकता अभियान,ग्रामीणों को दी विधिक जानकारी

सत्यार्थ न्यूज़- खण्डार । तालुका विधिक सेवा समिति खण्डार के तत्वावधान में सचल विधिक सेवा केंद्र एवं लोक अदालत मोबाईल वैन के माध्यम से उपखण्ड खंडार के ग्रामीण क्षेत्र में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया, इस दौरान आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, महिला एवं बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, साइबर अपराध से बचाव, नालसा योजनाओं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणों को विधिक जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। किसी भी विधिक समस्या के समाधान हेतु वे तालुका विधिक सेवा समिति अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। अभियान के दौरान आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, महिला एवं बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, साइबर अपराध से बचाव, नालसा योजनाओं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को विधिक जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आमजन को बताया गया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है तथा किसी भी विधिक समस्या के समाधान हेतु वे तालुका विधिक सेवा समिति अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। सचल विधिक सेवा केंद्र एवं लोक अदालत मोबाईल वैन के माध्यम से ग्रामीणों ने विभिन्न कानूनी विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!