अंकुर कुमार पांडेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज
वाराणसी
वाराणसी – ब्लॉक चोलपुर के अंतर्गत चोलापुर के खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज के कुशल मार्गदर्शन में निः शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 के अंतर्गत शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सत्र 2026-27 के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
वाराणसी – ब्लॉक चोलापुर के खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज की अगुवाई मे नये सत्र मे निः शुल्क प्रवेश हेतु सत् प्रतिशत नामाकांन् के लिए अभिभावक जागरुकता रैली का शुभारम्भ किया गया जिसमे स्कूल चलो अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
*कंपोजिट विद्यालय डुढुवां से निकली ब्लाक स्तरीय रैली**
शत प्रतिशत नामांकन हेतु हुआ घर घर संपर्क*
निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 के अंतर्गत शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सत्र 2026-27 के प्रारंभ के साथ चोलापुर ब्लाक में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज के द्वारा किया गया।
क्षेत्र में कोई भी बच्चा किन्हीं भी कारण से नामांकन से वंचित न रहे तथा सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए इस उद्देश्य के साथ चोलापुर ब्लाक के सुदूर स्थित कंपोजिट विद्यालय डुढुवां से स्कूल चलो अभियान का विधिवत शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज ने किया।
खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षकों बच्चों व जनप्रतिनिधियों के सहभागिता के साथ एक वृहद रैली निकाली गई तथा क्षेत्र के गांवों में घर-घर संपर्क कर सभी अभिभावकों को परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन करने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया । इसके साथ ही हाउसहोल्ड सर्वे कार्यक्रम का भी शुभारंभ हो गया। आगामी दिवसों में शिक्षक अपने-अपने प्रभार के गांवों में प्रत्येक घर व प्रत्येक परिवार से संपर्क करते हुए बाल गणना का कार्य करेंगे तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन नजदीकी विद्यालयों में किया जाए जिससे कि शत प्रतिशत बच्चों के नामांकन का लक्ष्य पूर्ण किया जा सके। रैली में बच्चों ने जमकर जागरूकता नारा लगाया जिसमें *एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा* नारे की जन समुदाय में विशेष चर्चा रही। रैली में खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज के साथ नोडल संकुल शिक्षक राजेश रोशन योगेंद्र प्रताप यादव एआरपी सुजीत गुप्ता, पुनीत कुमार सिंह, भारत लाल जुमरानी, विनोद सिंह, पंकज मित्तल, दीनानाथ यादव, धनंजय राम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक बच्चे व जन समुदाय उपस्थित रहे।

















Leave a Reply