विजयपुर में पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी गठित, बंटी मुद्गल बने ब्लॉक अध्यक्ष

बालाजी गार्डन में बैठक, सर्वसम्मति से चयन — पत्रकारों को कलम भेंट कर बताई उसकी ताकत
संवाददाता सचिन शुक्ला
विजयपुर जिला श्योपुर

विजयपुर भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 25 मार्च 2026 को शाम 5 बजे बालाजी गार्डन, विजयपुर में वरिष्ठ पत्रकार मनीशंकर शर्मा के सान्निध्य में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद बैठक का औपचारिक शुभारंभ किया गया। बैठक में विजयपुर क्षेत्र के पत्रकारों की उपस्थिति में संगठन को मजबूत बनाने एवं नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।सर्वसम्मति से पुष्पेंद्र शर्मा उर्फ बंटी मुद्गल (निवासी बजरंग कॉलोनी, मंडी विजयपुर) को भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ विजयपुर का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें खरवेन्द शर्मा को उपाध्यक्ष, बलवीर धाकड़ को महासचिव, माताप्रसाद वैष्णव को सह सचिव, सचिन शुक्ला को कोषाध्यक्ष, महेश कुशवाह को मीडिया प्रभारी, केशव बाथम को संगठन मंत्री, सूरज बैरागी को सोशल मीडिया प्रभारी तथा धर्मेंद्र कोठारी को कार्यालय मंत्री बनाया गया। अन्य सभी पत्रकारों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। नियुक्ति के उपरांत वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा नवगठित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सभी पत्रकारों को प्रतीक स्वरूप कलम भेंट की गई

और कलम की ताकत एवं जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से बताया गया।वक्ताओं ने कहा कि कलम समाज का सबसे सशक्त माध्यम है, जो सच्चाई को उजागर करने और जनहित की आवाज उठाने का कार्य करती है। बैठक में संगठन के उद्देश्यों, पत्रकारों के अधिकारों एवं उनकी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।वरिष्ठ पत्रकारों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने तथा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने एकजुटता के साथ संगठन को आगे बढ़ाने एवं क्षेत्र में पत्रकारिता को नई दिशा देने का संकल्प लिया।

















Leave a Reply