आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आज
सुरज उपाध्याय की खास रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज

सिंगरौली, 2 जून 2026/ आगामी मानसून एवं जिले की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में सायं 5:30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित होगी।बैठक में पुलिस अधीक्षक, वनमण्डलाधिकारी, जिला पंचायत सीईओ सहित जिले के सभी शासकीय विभागों के
प्रमुखों तथा एनसीएल, एनटीपीसी, सासन पावर, एस्सार, हिण्डालको एवं जेपी पावर जैसी प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं के निदेशकों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं, बाढ़ नियंत्रण, राहत व्यवस्था, औद्योगिक सुरक्षा एवं
आपातकालीन संचार व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की व्यापक समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग एवं परियोजना से संबंधित पुख्ता कार्ययोजना तथा आवश्यक जानकारी के साथ नियत समय पर उपस्थित रहेंगे।














Leave a Reply