Advertisement

फ़्लोरोसिस प्रभावित क्षेत्रों में हर घर नल योजना फ्लाप, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन फ्लोराइड युक्त व नदी नाले का पानी पीने को विवश , जल निगम व कार्यदायी संस्था के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ने कार्यदायी संस्था के उपर लगाया सरकारी धन का बंदरबांट करने का आरोप, किया जाँच की मांग

फ़्लोरोसिस प्रभावित क्षेत्रों में हर घर नल योजना फ्लाप, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

 

फ्लोराइड युक्त व नदी नाले का पानी पीने को विवश , जल निगम व कार्यदायी संस्था के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे

 

ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ने कार्यदायी संस्था के उपर लगाया सरकारी धन का बंदरबांट करने का आरोप, किया जाँच की मांग

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)

कोन/ सोनभद्र – जनपद के नव सृजित विकास खंड कोन अंतर्गत जल जीवन मिशन हर्रा कदरा ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत हर घर नल योजना धरातल पर धाराशायी साबित हो रहा है ।गौरतलब है कि कई ग्राम पंचायतों में नल कनेक्शन का कार्य पूरा नहीं हुआ महज खानापूर्ति किया गया है। जिसके क्रम में ग्रामीणों ने कई बार प्रदर्शन किया किन्तु कोई सफलता नहीं मिली। बतातें चलें कि कार्यदायी संस्था विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लि. के द्वारा खबर प्रकाशित होने के बाद सड़क किनारे किनारे पाईप ढकने और नल कनेक्शन मरम्मत करने का कार्य शुरु तो किया गया था किन्तु पूरा नहीं हो सका । शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि डीआईपाईप लाइन, एचडीपी, एमडीपीई पाईप लाईन की गहराई और कार्य की गुणवत्ता जो जगह जगह देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आधार कार्ड के आधार पर कनेक्शन दिए गए, लेकिन वर्षो से नलों से एक बूंद पानी नहीं आया जबकि फ़्लोरोसिस प्रभावित कचनरवा , कुड़वा क्षेत्र में हर घर नल योजना लोगों के लिए वरदान की जगह अभिशाप साबित हो रहा है। बतातें चलें कि कचनरवा के टोला असनाबांध लिंक रोड वार्ड नंबर 3 में विगत वर्षो से ऊपर हो गया है किन्तु आज तक जलापूर्ति नहीं हो पायी और न ही समस्या का निस्तारण हुआ। जिसके क्रम में ग्रामीणों ने सी एम हेल्प लाइन पर भी शिकायत किया किन्तु संबंधित विभाग द्वारा महीनों बाद बिना कार्य पूरा किये ही अपनी जाँच आख्या लगा दी गई जो अब मुख्यमंत्री पोर्टल मजाक बन कर रह गया है। जबकि पानी के लिए लोग समय समय पर कई बार ग्रामीण प्रदर्शन कर चुके हैं फिर भी विभाग व संस्था के कान तक जूं तक नहीं रेंगा।

ग्रामीणों का कहना है कि लगभग वर्षों से फ्लोरोसिस प्रभावित क्षेत्रों में पानी आपूर्ति नहीं की जा रही है जो गरीब आदिवासियो के लिए बहुत ही पीड़ादायक है यहाँ तक कि लोगों के घरों तक नल कनेक्शन तक नहीं है । जिसके क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी बिहारी प्रसाद यादव व जवाहिर उरांव का आरोप है कि क्षेत्र में आज भी लोग लोग नदी नाले , चुहाड़ का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं । जिससे लोग आय दिन फ्लोरोसिस की चपेट में आने से काल के मुँह में समा जा रहे हैं जो लोगों के लिए अभिशाप से कम नहीं है । उन्होंने आगे कहा कि ऐसे भ्रष्ट संस्था को तत्काल ब्लैक लिस्टेड की जाये ताकि सरकार की छवि धूमिल न हो और ग्रामीणों को नियमित पेय जलापूर्ति हो सके।बतादें कि अभी तक बहुतायत में लोगों के घरों में नल कनेक्शन तक नहीं है और शिकायत करने पर भी उसका नतीजा जस का तस मिलता है। मिली जानकारी के अनुसार कुंभकर्णी की निद्रा जगा संस्था बीते दिनों कर्मचारियों के मदद से कचनरवा डब्लूटीपी में लगा 2500 kV A का ट्रांसफार्मर उठाकर अन्यत्र ले जाया गया जिसे संबंधित विभाग अंडर कैपासिटी बता रहा है जो स्थानीय लोगों के समझ से परे है। ग्रामीणों का आरोप है कि फ्लोरोसिस प्रभावित क्षेत्रों में वर्षो से जलापूर्ति ठप है और वहीं संबंधित संस्था के द्वारा गरीबों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जो न्याय संगत नहीं है। स्थानीय जानकारों का कहना है कि उक्त संस्था द्वारा पूर्व में सड़क तरफ पानी देकर खानापूर्ति किया जाता रहा वहीं गांवों के लिंक रोड तरफ पानी गया ही नहीं । इसी तरह कोन क्षेत्र के चांची खुर्द, नकतवार , मिश्री , खरौंधी , रोरवा, किशुनपुरवा, ललकीदामर, कचनरवा, असनाबांध ,बड़ाप, रोहिनवादामर् , नरोईयादामर, मधुरी ,बागेसोती , सिंगा , कुड़वा के धौरवादामर्, शिवाखाडी , डीलवाहा, गोबरदाहा , पीपरखाड़, बिछमरवा, धंगरडिहा ,कचनरवा मुख्य बाजार, असनाबांध वार्ड -3, बड़ाप , बागेसोती, सिंगा, डुबवा , धौरवादामर , सेमरवादामर , गोबरदाहा, डीलवाहा, शिवाखाड़ी , धीचोरवा, , बिछमरवा , केवाल , डोमा, मिश्री, बहुआरा , सहित कई गांवों में हर घर नल योजना के तहत पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिसका जीता जागता उदाहरण डब्लूटीपी से सटा गाँव बड़ाप है जहाँ आज तक पूरा कनेक्शन नहीं हुआ वहीं असना बांध वार्ड -3 में वर्षो से जलापूर्ति ठप है। सबसे बड़ा सवाल है कि भारत सरकार व प्रधानमंत्री सहित मुख्यमंत्री की सबसे महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे जल जीवन मिशन के संबंधित कार्यदायी संस्था के उदासिनता व मनमानी पूर्ण कार्य प्रणाली के कारण लोगों तक एक बूंद पानी नशीब नहीं हो रहा है बल्कि उनकी योजना को ठेंगा दिखाया जा रहा है, जो बेहद शर्मनाक है।।ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल का आरोप है विभाग के ढुलमूल रवैया के चलते जल जीवन मिशन के करोड़ों रुपये की लागत से बना टंकी सिर्फ शो पीस बनकर रह गया और निर्माण कार्य में मानक के अनदेखी करते हुए धन का बंदरबाँट किया गया है।जबकि संबंधित विभाग को पत्र लिखकर बार बार अवगत कराया गया लेकिन विभागीय उदासिनता के कारण जाँच का मामला सिफर निकला। जिसके क्रम में सोमवार को समाजसेवी सोमारु यादव की अगुुवाई में कुड़वा में ग्रामीणों ने जल निगम व संबंधित संस्था के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग किया है। जिसके क्रम में समाज सेवी गंगा प्रसाद ने कहा कि मुख्य रूप से फ्लोरोसिस प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत कचनरवा , कुड़वा में वर्षों से संबंधित संस्था द्वारा जलापूर्ति नहीं किया जा रहा है जबकि फ्लोराइड युक्त पानी पीकर लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं और कई लोग खाट पर पड़े हुए हैं इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है जबकि सरकार गरीबों के लिए हर घर नल योजना के तहत हर घर तक जलापूर्ति कराना प्राथमिकता थी किन्तु संबंधित विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण हर घर नल योजना धारासाई साबित हो रहा है जिसकी उच्च स्तरीय जाँच कराना नितांत आवश्यक है। चलाकर नियमित पानी आपूर्ति की मांग किया और उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला असनाबांध ,वार्ड तीन व कचनरवा मुख्य बाजार में वर्षो से पानी नहीं जा रहा है और संबंधित संस्था द्वारा वर्षों से झूठा अश्वासन दिया जा रहा है।इसी तरह बागेसोती के टोला सिंगा में चार वर्षों से पानी नहीं जा रहा है और पूरे ग्राम पंचायत में पानी आपूर्ति नहीं की जा रही है जो स्थानीय लोगों के लिए चुनौती से कम नहीं है।प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामदेव, कमला देवी, रामेश्वर, सुनील, महावीर, कन्हाई

आदि शामिल रहे। जिसके क्रम में स्थानीय लोगों ने सूबे के मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराने व संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग किया है।इस बावत् संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सुदर्शन विंद ने कहा कि इंटेकवेल( सोर्स) पर पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है पर्पोजल एस डब्लू यस एफ में डाला गया है वहाँ से स्वीकृति जब तक नहीं मिल जाता है तब तक कुछ कहना मुश्किल है और ट्रांसफार्मर अन्य जगह ले जाने के सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि अंडर रेटिंग होने की वजह से हटाया गया है जल्द ही दूसरा ट्रांसफार्मर लगवा दिया जायेगा। वहीं अधिशासी अभियंता ( जल निगम) अरुण सिंह से सेल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु संपर्क नहीं हो सका। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या लोगों को प्रचंड़ गर्मियों में लोगों को पानी मिल पायेगा या यह योजना संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जायेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!