संत एवं स्वच्छता के जनक संत गाडके की 150 वी जयंती हनुमंत हा,से, स्कूल में धूम धाम से मनाई गई
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार की रिपोर्ट

श्री हनुमंत हायर सेकेंडरी में आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय संत एवं स्वच्छता के जनक संत गाडगे की 150वी जयंती मनाई गई। जिसमें श्री हनुमंत स्कूल के संस्थापक फूलचंद्र रजक नोटरी एडवोकेट ने सर्वप्रथम संत गाडगे महाराज को दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात अपने विचार प्रकट किए और संत गाडगे के बारे में बताया कि ये ऐसे संत थे जो गरीबों की मदद असहायों की सहायता एवं स्वच्छता के लिए हमेशा तैयार रहते थे। संत गाडगे बाबा ने हमेशा समाज में सभी को शिक्षित करने पर जोर दिया और कहा कि सभी अपनी बच्चों को अवश्य पढ़ाए
संत गाडगे बाबा ने कहा कि –
“शिक्षा की लिये थाली भी बेच दो,हाथ पर रोटी रखकर खाओ लेकिन अपने बच्चों को ज़रूर पढ़ाए”।
हमेशा अपनी गली,मोहल्ला, घर स्कूल आस -पास पड़ोस को स्वच्छ रखने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य श्री मति सरोज रजक ने बच्चों को हमेश अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने एवं स्वच्छता के लिये प्रेरित किया। और यह भी बताया कि इस स्कूल में जो बच्चे किसी भी कक्षा में 75% या इससे अधिक अंक वार्षिक परीक्षा में लाते है उन्हें संत गाडगे प्रतिभाशाली पुरस्कार के रूप में 500 रुपए नगद पुरस्कार दिया जाता है साथ ही बोर्ड परीक्षा 5वी, 8वी, 10वी, 12वी, में 90% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र /छात्राओं को 1000(एक हजार) रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाता है।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री मति सरोज रजक पूजा पाल( ऑफिस अस्सिटेंट) टीचर प्रियंका अहिरवार,आयुषी जैन,नंदिनी कुशवाहा,अरुण श्रीवास्तव,सैफ अली, नेहा कुशवाहा, प्रियंका चढ़ार, हारून खान, रोहित सेन,निशा प्रजापति, सोनम झा, रानी अहिरवार, प्रवेंद्र यादव, राहुल राय,अनुज घोष एवं विद्यालय के सभी छात्र/ छात्रा उपस्थित रहे।

















Leave a Reply