Advertisement

खनियांधाना के मुहांसा में खूनी तांडव, मामूली गाली-गलौज के बाद चलीं तलवारें , एक की मौत

खनियांधाना के मुहांसा में खूनी तांडव, मामूली गाली-गलौज के बाद चलीं तलवारें , एक की मौत


– खनियांधाना के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मुहांसा गांव में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मामूली गाली-गलौज ने एक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से धारदार हथियारों, तलवारों और चाकुओं से जानलेवा हमला शुरू कर दिया गया। इस भीषण संघर्ष में युधिष्ठिर यादव, गंधार सिंह यादव, सरपंच राजेंद्र सिंह यादव और अजय पाल यादव गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए घायलों को तत्काल खनियांधाना स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से तीन लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। अत्यंत दुखद रहा कि झांसी ले जाते समय रास्ते में ही युधिष्ठिर यादव ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। पूरे मामले में पिछोर SDOP प्रशांत शर्मा ने संज्ञान लेते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!