Advertisement

मरवाही के कटरा में जंगलों की कटाई का गंभीर मामला: आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में बड़े–बड़े सरई(साल) वृक्षों की बेतहासा ढंग से कटाई, ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को दिया शिकायत पत्र,

मरवाही के कटरा में जंगलों की कटाई का गंभीर मामला: आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में बड़े–बड़े सरई(साल) वृक्षों की बेतहासा ढंग से कटाई, ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को दिया शिकायत पत्र,

वन संपदाओं की सुरक्षा एवं संवर्धन पर गंभीर सवाल,अवैध लकड़ी तस्करों का हौसला लगातार बुलंद, वन विभाग के आला अधिकारी निष्क्रिय,

ग्रामीण इलाकों में वन संपदाओं की कटाई अत्यधिक मात्रा में, वन विभाग के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध,

डिप्टी रेंजर शिवशंकर तिवारी ने मीडिया के सामने जवाब देने से किया इनकार, और बताया मरवाही वनपरिक्षेत्र कार्यालय में कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं,

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। जंगलों की कटाई का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटरा के ढपनीपानी, गवरखोज प्लॉट क्रमांक -1086 में बड़े बड़े सरई (साल) वृक्षों की बेतहासा ढंग से कटाई की गई है। इससे वन संपदाओं की सुरक्षा एवं संवर्धन पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। मौके पर चार नग सरई (साल) का पेड़ दिनांक-18.02.2026 को कटा मिला है। ग्रामीण इलाकों में आए दिन वन संपदाओं (वृक्षों) की कटाई अत्यधिक मात्रा में होते ही रहती हैं। लगातार हो रहे हरे वृक्षों और फलदार वृक्षों के कटाई से वन संपदाओं के सुरक्षा संवर्धन का खतरा बना ही रहता हैं।

जंगलों के लगातार हो रहे कटाई से अवैध लकड़ी तस्कर लोगों का लगातार हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं। अवैध ढंग से जंगलों के कटाई के संबंध में वन विभाग के आला अधिकारियों के समक्ष क्षेत्रवासियों के द्वारा निष्पक्ष जांच को लेकर शिकायत कि जाती हैं तो आला अधिकारियों के द्वारा टाल मटोल कर कागजों को फाइलों में दबा दिया जाता हैं। वनविभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा राजस्व विभाग के पेड़ बताकर पल्ला झाड़ते हुए सवालों से बचते हुए नजर आते हैं। जिससे आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधिओं एवं जागरूक लोगों में यह गंभीर समस्या को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला कलैक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन। निष्पक्ष जांच कर अवैध तरीके से पेड़ो के कटाई के मामले पर दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कि गई हैं।

डिप्टी रेंजर शिवशंकर तिवारी:– वहीं वन परिक्षेत्र मरवाही के ग्राम कटरा ढपनीपानी गवरखोज में सरई (साल) के कई वृक्षों (पेड़ों) के बेतहाशा तरीके से कटाई जैसे गंभीर विषय पर डिप्टी रेंजर शिवशंकर तिवारी से सवाल किया गया, तो उनके द्वारा सवाल के जवाब में बताया गया कि हम मीडिया के सामने जवाब नहीं दे सकते हैं, और उनके द्वारा कहा गया कि पेड़ो के कटाई के संबंध में बताने के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं, हम बता नहीं सकते, हमें मीडिया के सामने बाइट देने का अधिकार नहीं हैं, और साथ ही उन्होंने कहा मरवाही वनपरिक्षेत्र कार्यालय में पेड़ो के कटाई के संबंध में मीडिया को जानकारी देने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी इस वक्त मौजूद नहीं हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!