*“जनसमस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता” – तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील रॉबर्ट्सगंज पर की संयुक्त सुनवाई*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

तहसील दिवस के अवसर पर श्री बी0एन0 सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र एवं श्री अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से रॉबर्ट्सगंज तहसील में जन-शिकायतों की सुनवाई की गई।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट एवं ठोस दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से भूमि विवाद, अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर समन्वित कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
इसी क्रम में जनपद की समस्त तहसीलों में सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जन-सुनवाई कर प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई। जनपद प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है तथा सुशासन, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के सिद्धांतों पर कार्य करता रहेगा।
















Leave a Reply