गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
“22 फरवरी तक ई केवाईसी करवायें श्रमिक, तभी मिलेगा काम”

सत्यार्थ न्यूज सुलतानपुर:
(सुलतानपुर)विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (वीबी जीरामजी) में डिजिटल छंटनी जिले के हजारों श्रमिकों पर भारी पड़ती दिख रही है। ई केवाईसी न कराने वाले 48,486 मजदूरों के जॉब कार्ड निरस्त होने की कगार पर हैं। 22 फरवरी तक श्रमिक अपनी ई केवाईसी करवा लें, अन्यथा 23 फरवरी से न काम मिल सकेगा और न ही मजदूरी का भुगतान हो पाएगा।
शासन के निर्देश पर जिले में पंजीकृत 2,19,176 जॉब कार्डधारकों की आधार आधारित ईकेवाईसी का अभियान पिछले चार माह से चल रहा है। विभाग ने 78 प्रतिशत ईकेवाईसी करके लक्ष्य तो पार कर लिया, लेकिन अभी भी काफी मजदूर सत्यापन से बाहर हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिले में 18 फरवरी तक 1,70,690 श्रमिकों की ईकेवाईसी पूरी हो चुकी है, जो लगभग 78 प्रतिशत है। 48,486 श्रमिकों का कोई सुराग नहीं मिल रहा। रोजगार सेवक गांव-गांव खाक छान रहे हैं, लेकिन अधिकांश मजदूर न तो मौके पर मिल रहे हैं और न ही उनका सत्यापन हो पा रहा है। नए पोर्टल सिस्टम के तहत ईकेवाईसी अनिवार्य कर दी गई है।
“लक्ष्य पार, पर राहत नहीं”
वीबी जीरामजी योजना के उपायुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कम से कम 75 प्रतिशत ईकेवाईसी का निर्देश था, जिसके सापेक्ष जिले में 78 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अभियान अभी जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 23 फरवरी के बाद केवल ईकेवाईसी पूर्ण कराने वाले श्रमिकों को ही मनरेगा में काम दिया जाएगा।
ब्लॉक- पंजीकृत श्रमिक- निर्धारित लक्ष्य- लक्ष्य की पूर्ति
अखंडनगर- 12,451- 9961- 10,071
बल्दीराय- 17,242- 13,794- 13,865
भदैंया- 13,355- 10,684- 10,229
धनपतगंज- 18,711- 14,969- 14,106
दोस्तपुर- 17,856- 14,285- 13,964
जयसिंहपुर- 16,701- 13,361- 12,594
कादीपुर- 11,057- 8846- 8803
करौंदीकला- 15,619- 12,495- 11,978
कूरेभार- 19,706- 15,765- 15,387
कुड़वार- 9481- 7585- 7553
लंभुआ- 21,422- 17,138- 17,201
मोतिगरपुर- 9057- 7246- 7067
पीपीकमैचा- 19,108- 15,286- 14,389
योग- 2,19,176- 1,75,341- 1,70,690
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
















Leave a Reply