राज्य सलाहकार पंडा ने स्वच्छता व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

बलरामपुर, 20 फरवरी 2026/ जिले में स्वच्छता व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत का आकलन करने और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सलाहकार पुरुषोत्तम पंडा ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का विस्तृत भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता, कचरा प्रबंधन के लिए संचालित व्यवस्थाओं की प्रगति का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान पंडा ने फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट के नियमित संचालन तथा समयबद्ध स्लज निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्य सलाहकार ने ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालय एवं व्यक्तिगत शौचालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, जल उपलब्धता, रख-रखाव एवं नियमित उपयोग सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने सेग्रीगेशन शेड एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था, कचरा कलेक्शन, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण तथा उसके निपटान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान स्वच्छग्राही दीदियों को कचरा संग्रहण की नियमितता, कचरे का पृथक्करण, यूज़र चार्ज संबंध में विस्तार से समझाया। पंडा ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में स्वच्छग्राही दीदियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शहरी क्षेत्रों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था ही स्वच्छ एवं स्वस्थ्य वातावरण की आधारशिला है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
















Leave a Reply