शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वाले 06 और आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की भूमि पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाने के दौरान राजस्व अधिकारी कर्मचारियों की टीम के साथ धक्का-मुक्की, गाली गलौज कर लाठी डण्डा से हमला कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वाले 06 और आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे
दो दिन पूर्व मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल

बलरामपुर/रामचंद्रपूर:- बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की भूमि पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाने के दौरान राजस्व अधिकारी कर्मचारियों की टीम के साथ धक्का-मुक्की, गाली गलौज कर लाठी डण्डा से हमला कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने पर प्रार्थी अश्वनी चंद्रा, तहसीलदार रामचंद्रपुर के द्वारा लिखित आवेदन पेश कर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के आदेश के परिपालन में दिनांक 09/12/2025 को बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की भूमि पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिये तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारीगण एवं अन्य राजस्व कर्मचारीयों के साथ पुलिस का बल उक्त भूमि से अवैध कब्जा धारियों को कब्जा हटाने एवं उनके निर्माण को तोड़ने के लिये कब्जाधारियों के विरूद्ध विधिवत कार्यावाही की जा रही थी, इसी दौरान उपरोक्त आरोपीगण एवं इनके अन्य साथियों के साथ तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की एवं गाली गलौज कर लाठी डण्डा से मारपीट करने हेतु हमला कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया गया एवं आरोपियों द्वारा 02 घंटे तक उन्हें घेरकर रखा गया एवं रोड को जाम कर दिया गया था।
प्रार्थी अश्वनी चंद्रा, तहसीलदार रामचंद्रपुर के लिखित आवेदन पत्र के आधार पर थाना रामचंद्रपुर में अपराध कमांक 54/2025, धारा 296, 351(3), 191 (1), 221, 132
बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से आरोपीगण लगातार फरार चल रहे थे, आरोपीयों द्वारा विवेचना में पुलिस को कोई सहयोग नही किया जा रहा था। रामचन्द्रपुर पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। दो दिन पूर्व दिनांक 09/02/2026 को मामले में कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों के संबंध में मुखबिर से ठोस सूचना प्राप्त होने पर मामले में फरार उपरोक्तानुसार कुल 06 आरोपियों को आज दिनांक 11/02/2026 को विधिवत पुलिस हिरासत में लेकर आरोपियों से पुछताछ कर तथा विधिवत साक्ष्य संकलन कर आज दिनांक 11/02/2026 गिरफतार कर गिरफतारी की सूचना उनके परिजनों को देते हुए न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। मामले में अब तक कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण की विवेचना लगातार जारी है, विवेचना दौरान आने वाले तथ्यों के अनुरूप आगे आवश्यक कार्यवाही/गिरफ्तारी की जावेगी।


















Leave a Reply