Advertisement

सुरक्षित भंडारण और त्वरित उठाव से किसानों की उपज की हो रही सुरक्षा

सुरक्षित भंडारण और त्वरित उठाव से किसानों की उपज की हो रही सुरक्षा

 


धान स्टैक की सुरक्षा हेतु नीचे बिछाए गए थे भूसी के बोरे
बलरामपुर, 01 जून 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान संग्रहण, सुरक्षित भंडारण एवं उठाव का कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित किया जा रहा है। विपणन विभाग के समन्वित प्रयासों से किसानों की उपज का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित किया गया है तथा संग्रहित धान के त्वरित उठाव की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि विभिन्न माध्यमों में प्रकाशित समाचार डकवा एवं गम्हरिया केंद्रों में धान भीगने की खबर पर उन्होंने तथ्यात्मक जानकारी दी है उन्होंने बताया कि धान के भूसी के बोरों को धान स्टैक लगाने की प्रक्रिया के दौरान नीचे बिछाने हेतु रखा गया था। संबंधित धान संग्रहण केंद्रों में धान के सभी स्टैक निर्धारित मानकों के अनुरूप कैप कवर से सुरक्षित रूप से ढके हुए हैं।
उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न धान संग्रहण केंद्रों में कुल 47 हजार 719.68 मीट्रिक टन धान प्राप्त हुआ है। इनमें से 32 हजार 269.23 मीट्रिक टन धान का सफलतापूर्वक उठाव किया जा चुका है, जबकि शेष 15 हजार 450.45 मीट्रिक टन धान के उठाव की प्रक्रिया प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी धान संग्रहण केंद्रों में धान के स्टैकों को कैप कवर से सुरक्षित रूप से ढक कर रखा गया है, जिससे मौसम के प्रभाव से उपज की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है। साथ ही सभी केंद्रों में नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी की व्यवस्था भी की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!