Advertisement

कब्जा व अतिक्रमण हटाओ अभियान मोहम्मदपुर भजनपुर के विकास के लिए है एक बड़ा संघर्ष – गोरे फौजी

कब्जा व अतिक्रमण हटाओ अभियान मोहम्मदपुर भजनपुर के विकास के लिए है एक बड़ा संघर्ष – गोरे फौजी

सत्यार्थ न्यूज़ कानपुर देहात। ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर ब्लॉक मलासा अक्सर सरकारी सार्वजनिक भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा किए गए कब्जा व अतिक्रमण को लेकर सुर्खियों में रहता है। एक बार फिर आईजीआरएस मुख्यमंत्री निवारण प्रणाली के तहत मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत में कब्जा व अतिक्रमण हटाओ अभियान पर योगी बाबा का बुलडोजर चलने वाला था पर बुलडोजर न मिलने से कार्रवाई नहीं हो सकी।

कब्जा धारियों को अल्टीमेटम दे दिया गया है कि इस सार्वजनिक सरकारी भूमि को एसडीएम भोगनीपुर के आदेशानुसार तत्काल प्रभाव से स्वयं खाली कर दें। राजस्व विभाग तहसील भोगनीपुर लेखपाल नवनीत सचान व कानूनगो सुमित यादव ने बताया कि एसडीएम भोगनीपुर के आदेशानुसार मोहम्मदपुर में जिन लोगों ने सरकारी भूमि सार्वजनिक स्थल पर अवैध रुप से कब्जा कर रखा वे स्वयं अपना गोबर, भैंस , खूंटे, टीन शेड, पक्की ईंटें या अन्य सामग्री हटा लें । बताते चलें दिन भर में जेसीबी की व्यवस्था नहीं हो सकी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!