उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनता के लाभ हेतु धरातल पर उतारने का है संकल्प – गोरे फौजी
जिला संवाददाता विमल गुप्ता यूपी
जनपद कानपुर देहात
मोहम्मदपुर

सत्यार्थ न्यूज कानपुर देहात
उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं को धरातल पर जनता के लाभ के लिए व ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार उतारा जा रहा है। विधानसभा भोगनीपुर क्षेत्र में माननीय केबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी के सानिध्य से समाजसेवी गोरे फौजी की पहल और विकास के प्रति समर्पण के तहत दिनांक 14 दिसंबर दिन रविवार को ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर एवं भजनपुर में सुरक्षा के दृष्टिकोण कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर सोलर पैनल सिक्योरिटी लाइट स्टैबलिश की गई । जिससे आम जनता और स्कूल के बच्चों के साथ साथ महत्वपूर्ण सरकारी संस्थाओं को प्रकाश की रोशनी से जोड़ा गया । जिससे कि ग्राम पंचायत को विकास से जोड़ा जा सके। गोरे फौजी से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि अभी तो ये शुरुआत है इस तरह की सरकारी योजनाओं को धरातल पर जनता के लिए लगातार उतारा जाएगा ये हमारी टीम का संकल्प है जो आम जनमानस को सीधे लाभ पहुचायेंगी। श्री कृष्ण औद्योगिक इंटर कालेज, शाह हुसैन दादा मजार, प्राथमिक विद्यालय भजनपुर, व गोरे फौजी के फार्म हाउस आश्रम में लगवाई जा चुकी है और आगे चिन्हित सार्वजनिक स्थानों पर भी जल्द कुछ लाइटें स्टैब्लिश की जायेगी।
















Leave a Reply