जिला संवाददाता विमल गुप्ता यूपी
08/11/2025
जनपद कानपुर देहात
अमरौधा
बहुजन समाज पार्टी की बूथ सेक्टर बैठक अमरौधा में हुई सम्पन्न कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

सत्यार्थ न्यूज कानपुर देहात।बहुजन समाज पार्टी की बूथ स्तरीय अमरौधा बैठक सम्पन्न हुई जिसमे कार्यकर्ताओं द्वारा ९ अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित विशाल जनसभा में अपने खर्चे से पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव २०२७ में माननीय बहिन मायावती जी को मुख्य मंत्री बनाने के लिए तन मन और धन से सहयोग करने की अपील की गई । संजय सचान ने बताया बहुजन समाज पार्टी (BSP) भारत की एक प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी है, जिसकी स्थापना 14 अप्रैल 1984 को कांशीराम ने की थी। इसका मुख्य उद्देश्य बहुजन समाज के लोगों को राजनीतिक सत्ता में भागीदारी दिलाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। बहुजन समाज पार्टी की स्थापना कांशीराम जी ने की थी,

जो एक दलित नेता थे। उन्होंने इस पार्टी का गठन दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए किया था। बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा ज्योतिराव फुले और कांशीराम के विचारों से प्रेरित है। पार्टी का उद्देश्य बहुजन समाज के लोगों को सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति दिलाना है। बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में कई बार सरकार बनाई है, और मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। पार्टी ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जैसे कि सावित्रीबाई फुले शिक्षा मदद योजना और महामाया गरीब बालिका आशीर्वाद योजना आदि। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी सूरज सिंह जाटव सैलेन्द्र सिंह मंडल प्रभारी रवि प्रकाश प्रभारी सुधीर गौतम जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद्र संखवार जिला महासचिव जिला पंचायत सदस्य संजय सचान विधानसभा अध्यक्ष जवाहर संखवार सहित बूथ सेक्टर अध्यक्ष मलासा गुलाब सिंह सेक्टर महामंत्री विमल गुप्ता सचिव जगदीश प्रसाद, सिपाही लाल आदि मौजूद रहे।

















Leave a Reply