Advertisement

योगी जी का सरकारी जमीन से कब्जा हटाओ यंत्र पहुचा मोहम्मदपुर प्रशासन ने दिए सकारात्मक संकेत

जिला संवाददाता विमल गुप्ता यूपी

जनपद कानपुर देहात
मोहम्मदपुर

योगी जी का सरकारी जमीन से कब्जा हटाओ यंत्र पहुचा मोहम्मदपुर प्रशासन ने दिए सकारात्मक संकेत

सत्यार्थ न्यूज कानपुर देहात ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर एवं भजनपुर जनपद कानपुर देहात तहसील भोगनीपुर विकासखंड मलासा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पर योगी का बुल्डोजर दहाड़ा तो अवैध कब्जाधारियों में मची खलबली।
बताते चलें कि ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर एवं भजनपुर के मध्य से जंगल क्षेत्र को जोड़ने वाला एक कच्चा मार्ग जिसके आरंभ में मौजूद एक सार्वजनिक भूमि जिसपर कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था । जिसकी लिखित शिकायत पर तहसील प्रशासन भोगनीपुर की टीम बुलडोजर सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने का यंत्र लेकर पहुंची और मनोज यादव के अवैध कब्जे को खाली कराया गया । शेष कब्जों पर चेतावनी जारी की गई कि सभी लोग अपने अवैध कब्जे जल्द से जल्द खाली करके इस भूमि को स्वतंत्र करें। जहां प्रशासन के बुलडोजर एक्शन से अवैध कब्जाधारियों के बीच भगदड़ देखने को मिली वहीं शिकायतकर्ता ने तहसील प्रशासन की कार्यवाही पर नाराजगी जाहिर की कि हर बार शिकायत के बाद जो भी कार्यवाही होती है वह आधी अधूरी ही कार्यवाही की जाती हैं ।

जिसके कारण थोड़े दिनों के बाद फिर से यह कब्जे बरकरार हो जाते हैं अतः प्रशासन से अनुरोध है कि पूरी भूमि को सुरक्षित करें और यह सुनिश्चित किया जाए कि दुबारा से इस भूमि पर अवैध कब्जे न हों कोई शख्त आदेश जारी हों जिससे भविष्य में इस तरह की जमीनों पर कोई पुनः कब्जा करने का प्रयास न कर सकें। उपजिलाधिकारी भोगनीपुर से‌ विशेष अनुरोध करते हुए शख्त कार्यवाही की मांग की गई है। मोहम्मदपुर में सरकारी जमीनों पर कब्जा एक आम बात है। यहां ऐसे तमाम भूमाफिया है जो खुद की जमीन छोड़ कर सरकारी जमीनों पर अपनी जरूरतों को पूरा करते हैं और फिर मालिकाना हक जताते हैं। और जिम्मेदार अधिकारी सब जानते हुए मौन रहते हैं। अब कब्जाधारियों से सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराकर प्रशासन ने दिए सकारात्मक संकेत।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!