Advertisement

बालिका विद्यालय में 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित

बालिका विद्यालय में 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित

 

 

 

संवाददाता भरत गेहलोत कोसेलाव पाली राजस्थान

श्री सरदारमल सुरतिगाजी चैरिटेबल ट्रस्ट राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोसेलाव (पाली’) श्री सरदार मल सुरतीगजी चैरिटेबल ट्रस्ट राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोसेलाव में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया समारोह प्रभारी एवं मंच संचालक डॉक्टर किरण चौहान के अनुसार समारोह प्रशासक सोनी देवी भाटी के मुख्य आतिथ्य एवं सह प्रशासक महावीर सिंह जोधा परिवहन अधिकारी राजेंद्र मारु औरभामाशाहभीख सिंह परमार के विशिष्ट आतिथ्य तथा प्रधानाचार्य घीसूलाल गर्ग की अध्यक्षता में धूमधाम से आयोजित किया गया। माता सरस्वती पूजन से कार्यक्रम का आगाज हुआ। छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के विविध क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नवरत्नों के रूप में 10 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। गत सत्र प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता और इस सत्र में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करवाने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर नवाजा गया।कक्षा 12 का विदाई समारोह विधिवत रूप से आयोजित हुआ इस दौरान छात्राओं को कुमकुम तिलक, रक्षा-सूत्र, माल्यार्पण श्रीफल, पेन और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।प्रधानाचार्य गर्ग, उपप्रधानाचार्य भंवर सिंह मेफावत, प्राध्यापक जगदीश चौधरी और मुकेश शर्मा ने बोर्ड परीक्षा हेतु छात्राओं मार्गदर्शन दिया।समारोह में अतिथि के रूप में पुलिस चौकी प्रभारीहंसराज सेहरा, ग्राम विकास अधिकारी भगवत सिंह राठौड़, जनप्रतिनिधि इदाराम, खीमाराम, मंसा राम प्रजापत, भीमाराम मीणा, तार सिंह चौहान, असाराम मीणा, कमल प्रकाश, सरदार मल जाट, विनोद सांखला, भंवरलाल सिंगला, राणाराम देवासी, लुंबाराम, राकेश पुरी पुष्पा सोलंकी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!