Advertisement

वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार का फिर गर्जा बुल्डोजर

वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार का फिर गर्जा बुल्डोजर

वन भूमि में अतिक्रमण करने वाले आरोपियों के विरुद्ध की गई बेदखली की कार्यवाही

वन भूमि पर अतिक्रमण कर किया जा रहा था ईंट निर्माण कार्य

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार


दिन रात मुस्तैद होकर वन सुरक्षा का कार्य कर रहे वन परिक्षेत्र जतारा के कर्मचारी और रेंजर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं जिसके तहत एक बार फिर से वन भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध बेदखली की कार्यवाही के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार का बुल्डोजर जंगल में गर्जा है।
दिनांक 05/02/2026 को वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार को सूचना प्राप्त हुई कि शाहपुर गांव के जंगल अंतर्गत बीट सतगुवां के पुराने कक्ष क्रमांक पी 247 बी एवं नए कक्ष क्रमांक पी 578 की वन भूमि जिस पर वर्षों पुराना अतिक्रमण व्याप्त है उस पर खेती और घर मकान बनाने के प्रयोजन को लेकर अवैध रूप से ईंट निर्माण कार्य किया जा रहा है

जिसकी सत्यता की जांच और कार्यवाही के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार ने दिनांक 06/02/2026 को मौके से वन परिक्षेत्र जतारा के संपूर्ण वन अमले को जेसीबी मशीनों के साथ भेजा गया तो पाया कि शाहपुर गांव के जंगल में बीट सतगुआं के पुराने कक्ष क्रमांक पी 247 बी एवं नए कक्ष क्रमांक पी 578 में बछोड़ा गांव के कुछ लोग संगठित होकर विगत दो दिन से बाहर के 40-50 मजदूर लगाकर ईंट निर्माण कार्य कर रहे हैं जिनके द्वारा लगभग 50 हजार से भी अधिक कच्ची ईंट मौके पर बनाकर रखी हुई थीं को जेसीबी की मदद से जमीजोंद और नष्ट करते हुए लगभग 10-12 हेक्टेयर वन क्षेत्र को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराकर सुरक्षित कराया गया और नामजद वन अपराध प्रकरण क्रमांक 268/14 दिनांक 06/02/2026 पंजीबद्ध करते हुए अग्रिम विवेचना में लिया गया।
आज की कार्यवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गई जिसमे वन परिक्षेत्र जतारा का संपूर्ण महिला एवं पुरुष वन अमला शामिल रहा।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!