Advertisement

जिला उत्कृष्ट व मॉडल स्कूल एवं श्रमोदय आवासीय प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को

जिला उत्कृष्ट व मॉडल स्कूल एवं श्रमोदय आवासीय प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की परीक्षा ति‍थि,*प्रदेश भर में बनाए गए 386 परीक्षा केंद्र

मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जिला उत्कृष्ट व मॉडल स्कूल एवं श्रमोदय आवासीय प्रवेश चयन परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा 8 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1 बजे तक चलेगी।

श्रमोदय आवासीय प्रवेश परीक्षा में कुल 2 हजार 870 विद्यार्थी एवं जिला उत्कृष्ट/मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा में 80 हजार 699 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 386 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा यह निर्देशित किया गया है कि सभी परीक्षार्थी समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें तथा निर्धारित तिथि एवं समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड द्वारा कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए अभ्यर्थी दूरभाष क्रमांक 0755-2552106 पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!