Advertisement

सोनभद्र – *क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र ओबरा का किया गया निरीक्षण*

 

 

*क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र ओबरा का किया गया निरीक्षण*

*महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर फोकस: महिला सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र, ओबरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेखों, शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया तथा महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के समय क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों को महिला सुरक्षा से संबंधित शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं सहायता सेवाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया।

*निरीक्षण उपरांत मिशन शक्ति केन्द्र की व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाते हुए आवश्यक सुधार एवं सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!