Advertisement

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,

नजूल भूमि पर कथित अवैध नामांतरण व निर्माण की निष्पक्ष जांच की मांग

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – अनधिकृत निर्माण एवं नजूल भूमि पर कथित अवैध नामांतरण को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज पांढुरना जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके एवं क्षेत्रीय विधायक श्री निलेश उईके के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर पांढुरना को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने आवेदक अमरिश पिता अशोक कुमार जायसवाल, निवासी सौसर द्वारा नगर के नजूल प्लॉट क्रमांक 258 पर किए गए कथित अवैध नामांतरण पर गंभीर सवाल उठाए। साथ ही खसरा क्रमांक 261, 262 एवं 201 पर चल रहे अवैध निर्माण कार्यों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।

नियमों की अनदेखी का आरोप

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जिस नजूल भूमि का नाम वर्षों से राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, उसी पर नियमों और कानूनों को ताक पर रखकर नामांतरण एवं निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे न केवल शासन को राजस्व हानि हो रही है, बल्कि आम नागरिकों के अधिकारों का भी खुला उल्लंघन किया जा रहा है।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को चेताया कि यदि समय रहते इन मामलों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में ऐसे अवैध कार्य गंभीर समस्या का रूप ले सकते हैं और कानून व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा होगा।

ये रहे उपस्थित कांग्रेस नेता
इस अवसर पर कांग्रेस संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
श्री राजेन्द्र यमदे — सौसर ब्लॉक अध्यक्ष
श्री हरनाम सिंह सेंगर — जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष
श्री जयंत घोड़े — नगर कांग्रेस अध्यक्ष
श्री अमरीश जायसवाल — ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष
श्री प्रशांत महाले — जिला महामंत्री
श्री सुनील भानगे — सौसर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष
श्री शाहिद सिद्दीकी — क्षेत्रीय अध्यक्ष
श्री राजा कलसकर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!