Advertisement

26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न

26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गरिमामय रूप से मनाए जाने के संबंध में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय जिला पांढुर्णा के सभाकक्ष में आज बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में कलेक्टर पांढुर्णा श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री सुंदर सिंह कनेश, अतिरिक्त कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री,एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का,संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रेक्षा पाठक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजकुमार इवनाती, तहसीलदार श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक लेवल अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा अधिकारियों से पिछले वर्ष मनाए गए गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध में चर्चा करते हुए इस वर्ष आयोजित किए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा समारोह की रूपरेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समय-सीमा, समय-सारिणी एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए नगर स्थित एमपीएल ग्राउंड को चयनित किया गया। साथ ही व्यवस्था के अंतर्गत उपहार, स्वल्पाहार, पंडाल, जल व्यवस्था, सड़क व्यवस्था, पत्रकारों, छात्र-छात्राओं, महिलाओं, अतिथियों, अधिकारियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की बैठक व्यवस्था पर चर्चा की गई। इसके अलावा कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आमंत्रित कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने की व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श किया गया।
अंत में कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!