Advertisement

भाजयुमो ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर किया नमन , वहीं मैराथन यात्रा में भाजपाई हुए सम्मलित।

भाजयुमो ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर किया नमन , वहीं मैराथन यात्रा में भाजपाई हुए सम्मलित।

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार

टीकमगढ़।आज स्थानीय एक्सीलेंस स्कूल के पास भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया गया, जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार , भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत,भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, वहीं पीजी कॉलेज में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संदेश लेकर मैराथन यात्रा निकाली गई जिसमें भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है, विवेकानंद जी के जीवन से आज के युवाओं बहुत कुछ सीखने की जरूरत है ,देश के लिए त्याग व तपस्या का जीवन सार्थक रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर उनके संदेशों को याद किया गया, युवाओं व हम सब को उनके जीवन से मार्गदर्शन लेना चाहिए जो आगे चलकर देश हित के कार्यों से हमें जोड़ता है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया गया,स्वामी विवेकानंद का व्यकि्त्व युवाओं में राष्ट्र के प्रति भावना की ऊर्जा का प्रवाह कराता है,स्वामी विवेकानंद का दर्शन कौशल में हमें अपने देश के भूतकाल को गर्व के साथ देखना है और भविष्य में अपनी भारतीय संस्कृति को सहेज कर दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हुए आगे बढ़ते जाना है।स्वामी विवेकानंद एक हिंदू हृदय सम्राट के रूप जाने जाते हैं,भारत के एक महान आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक और समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। शिकागों धर्म संसद में स्वामी का वसुदेव कुटुंब के भाषण ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया।स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित मालार्पण कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, मनोज देवलिया, रीतेश भदौरा, प्रतेंद्र सिंधई, गोपाल राय,जनमेजय तिवारी,विभा श्रीवास्तव, रिंकी भदौरा, ब्रजकिशोर तिवारी, मुन्ना लाल साहू, आदित्य योगी, बालकिशन विश्वकर्मा, शक्ति दोंदरिया, रोहित वैसाखिया , पंकज प्रजापति, चीकू यादव, स्वप्निल तिवारी,जैकी यादव, उत्कर्ष श्रीधर, विनायक रावत, अशोक मेडी राय, के के अग्रवाल,देवेंद्र सेन,ऋषि यादव, अंकित तिवारी, प्रवीण चौधरी,विनय सेन,संस्कार रजक,अक्षय सिंह परमार, मनोहर अहिरवार, गंधर्व सिंह, प्रदुम सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!