Advertisement

भोपाल संभागायुक्त श्री सिंह ने दीवानगंज क्षेत्र में भ्रमण कर एसआईआर की कार्य प्रगति का किया निरीक्षण

भोपाल संभागायुक्त श्री सिंह ने दीवानगंज क्षेत्र में भ्रमण कर एसआईआर की कार्य प्रगति का किया निरीक्षण

 

गोविन्द दुबे जिला ब्यूरो चीफ

 

रायसेन,भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने आज रायसेन के दीवानगंज में मतदान केंद्रों का भ्रमण कर एसआईआर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ से फॉर्म 6, 7 तथा 8 के कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान रायसेन एसडीएम श्री मनीष शर्मा तथा बीएलओ से विस्तृत जानकारी ली तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सटीकता, पारदर्शिता और समयसीमा का पालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि डोर टू डोर सत्यापन के दौरान मृत, स्थानांतरित एवं दोहरे नामों की पहचान सजगता से की जाए और दस्तावेजों का परीक्षण गंभीरता से हो। संभागायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन और त्रुटिरहित होना लोकतंत्र की सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा और गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान रायसेन तहसीलदार भी उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!