संकल्प हाईस्कूल सौसर बना प्रतिभा का केंद्र, विज्ञान की उड़ान और खेलों का तूफान एक साथ
संवाददाता: धनंजय जोशी
जिला: पांढुरना | मध्यप्रदेश

पांढुरना – संकल्प हाईस्कूल सौसर में आज शिक्षा, विज्ञान और खेलों का ऐसा प्रभावशाली संगम देखने को मिला, जिसने न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे नगर को प्रेरणा से भर दिया। विद्यालय परिसर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं “खेलो इंडिया स्पोर्ट्स चैंपियन 2025” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नवाचार से परिपूर्ण मॉडल, प्रयोगात्मक प्रस्तुतियाँ और वैज्ञानिक अवधारणाएँ इस बात का स्पष्ट प्रमाण रहीं कि यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन और मंच मिले, तो वे भविष्य की दिशा तय करने की क्षमता रखते हैं।

बच्चों की रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण ने यह संदेश साफ कर दिया कि आने वाला भारत विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है।
वहीं दूसरी ओर आयोजित “खेलो इंडिया स्पोर्ट्स चैंपियन 2025” कार्यक्रम में नगर के समस्त स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने जोश, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। मैदान में उतरते ही खिलाड़ियों के जज़्बे और ऊर्जा ने यह साबित कर दिया कि सौसर की युवा शक्ति किसी से कम नहीं है। ऐसे आयोजन बच्चों को केवल बेहतर खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि अनुशासित, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी नागरिक भी बनाते हैं।

इस भव्य आयोजन में विद्यालय संचालक, प्राचार्य, समस्त शिक्षक स्टाफ, विद्यार्थी, अभिभावक एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम अत्यंत सफल, अनुकरणीय और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने कहा सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, आयोजक समिति एवं समस्त स्टाफ प्रशंसा के पात्र हैं, जिन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इतना सशक्त और प्रभावी मंच उपलब्ध कराया। ऐसे आयोजनों का निरंतर आयोजन आवश्यक है, ताकि सौसर से देश को नई वैज्ञानिक सोच और नए ऊर्जावान खिलाड़ी लगातार मिलते रहें।



















Leave a Reply