पांढुरना में अटल जयंती पर स्वच्छता व सेवा का संदेश, जरूरतमंदों को बांटे कंबल
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जन्मजयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पांढुरना द्वारा नगर में विविध सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक ओर जहां स्वच्छता अभियान के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंदों की सेवा करते हुए कंबल वितरण भी किया गया।
अटल जयंती के उपलक्ष्य में नगर के छत्रपति शिवाजी चौक से रेलवे स्टेशन रोड तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का महत्व बताया और आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ नगर के निर्माण के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री उज्जवल सिंह चौहान, श्री महेंद्र घोड़े, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश बंटी छांगाणी सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम में भाजपा नगर मंडल पांढुरना द्वारा सिविल अस्पताल एवं नगर में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश बंटी छांगाणी, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अरुण भोंसले, नगर पालिका सभापति श्री उमेश ऊरकड़े, पूर्व पार्षद श्री सतीश बांबल, पूर्व जिला मंत्री श्री रामेश्वर खोडे, नगर मंडल उपाध्यक्ष श्री पंकज नाईक, नगर मंडल महामंत्री श्री माधव पाटिल, पूर्व पार्षद श्री नरेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ श्री महेंद्र पोपली, श्री नाना तिवस्कर, लघु उद्योग अध्यक्ष श्री नितिन बेहुने, श्री लक्ष्मण कपले, श्री हरीश नानकानी, नगर मंडल कोषाध्यक्ष श्री भूपेंद्र करेरा, श्री विश्वास पराड़कर, श्री कोरडे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व, उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान और सेवा, सुशासन व मानवीय मूल्यों पर आधारित विचारधारा को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
स्वच्छता अभियान और कंबल वितरण के माध्यम से अटल जी की जयंती को सेवा, संवेदना और समाजहित के संदेश के साथ मनाया गया।


















Leave a Reply