अटल जन्म शताब्दी वर्ष पर सौसर में प्रतिमा स्थापना एवं अटल वाटिका का भूमि पूजन संपन्न
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर सौसर नगर में आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा स्थापना एवं अटल वाटिका भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड़ और भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ की प्रमुख उपस्थिति में स्वर्गीय वाजपेई जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण के पश्चात भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अटल जी के विचारों और व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश को नई दिशा दी। उनका मूल्यों और आदर्शों पर आधारित जीवन आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

राष्ट्र के प्रति उनका अनन्य समर्पण, गरीब कल्याण हेतु सतत प्रयास तथा अद्वितीय संगठन कौशल भारतीय राजनीति में एक अमूल्य धरोहर है।
कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से—
पूर्व मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ जी,
मध्यप्रदेश शासन के पर्यटन विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री संतोष जैन जी,
छिंदवाड़ा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजू परमार जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गोविन्द अग्रवाल जी, वरिष्ठ नेता श्री मोरेश्वर मर्सकोले जी,श्री हरीश बत्रा जी,
प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय धवले जी,

जिला उपाध्यक्ष श्री रामकृष्ण वाकोडे जी,सौसर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा इंद्रचांद डागा जी,
उपाध्यक्ष श्री विनोद जूनघरे जी,
सौसर नगर मंडल अध्यक्ष श्री दर्शन झाड़े जी , वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नानाजी तिवस्कर,
नगर के पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक
कार्यक्रम में उपस्थित थे। सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।



















Leave a Reply