Advertisement

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून को वृहद वृक्षारोपण

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून को वृहद वृक्षारोपण

ब्यूरो चीफ दुष्यंत पचौरी हाथरस
हाथरस, 04 जून, । केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून को वृहद वृक्षारोपण तथा 08 जून 2026 से 21 जून, 2026 तक जनपद स्तर पर ‘‘समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान’’ के सफल क्रियान्वयन हेतु आयोजित बैठक में मा0 प्रभारी श्रीमती बेबीरानी मौर्य, मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 विधायक सि0राऊ वीरेन्द्र सिंह राणा वर्चुअल माध्यम से तथा कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, मा0 सासंद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुडडू, जिलाधिकारी अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की।
बैठक के दौरान मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा राज्य सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की संबंध में रूपरेखा तैयार करते हुए विशेष जनसम्पर्क अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं उनसे संवाद स्थापित करने के साथ ही सरकार की उपलब्धियों का विवरण साझा करने को कहा। उन्होंने मा0 जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा कि कि वह अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पैदल यात्रा, चौपाल एवं रात्रि विश्राम जैसे विशेष कार्यक्रमों मे सहभागिता सुनिश्चित करें तथा अधिकारियों को पैदल यात्रा, चौपाल एवं रात्रि विश्राम के संबंध में सम्पूर्ण तैयारियाँ ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले मेलों, जनकल्याण शिविर, विकास प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती को बढावा दिये जाने एवं गौसंरक्षण केन्द्रों जैसे कार्यक्रमों को प्राथमिकता दिये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, सुशासन की उपलब्धियों तथा आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को जन-जन तक पहुँचाना है।
बैठक के दौरन मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 विधायक सि0राऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, मा0 जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, मा0 सासंद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुडडू ने आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में तैयारियों को लेकर अपने-अपने विचार साझा करते हुए विस्तारपूर्वक चर्चा की।
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान का संचालन ‘‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’’ की मूल भावना के अनुरूप किया जाएगा। इसके अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा शासन की उपलब्धियों को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए विकास खण्डों, ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का प्रभावी एवं सफल संचालन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक गतिविधि की दैनिक प्रगति, फोटोग्राफ एवं वीडियो दस्तावेजीकरण के साथ समयबद्ध रूप से जिला सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएं, जिससे जनपद में संचालित कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा सके। अंत जिलाधिकारी ने मा0 प्रभारी मंत्री जी सहित मा0 जनप्रतिनिधिगणों का आभार व्यक्त किया।
आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित ने अवगत कराया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर होगा वृहद वृक्षारोपण- अभियान का शुभारंभ 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के साथ होगा। जनपद के सभी विकास खण्डों, नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, नदियों एवं नहरों के किनारे पौधारोपण किया जाएगा तथा स्थानीय एवं फलदार प्रजातियों को प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सभी कार्यक्रम पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त रहेंगे।
विशेष जन-सम्पर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम – 08 जून से 14 जून तक मा० प्रभारी मंत्री जी/अन्य मा० जनप्रतिनिधिगण एवं नोडल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समाज के विभिन्न वर्गाे को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियों पहुँचाने हेतु जनपद के प्रबुद्ध वर्ग यथा चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, उद्यमियों, व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि से सम्पर्क स्थापित करना एवं स्वयं पौधारोपण करते हुए वृक्षारोपण को बढ़ावा देना। सर्वाधिक अस्वच्छ स्थलों को चिन्हित करते हुए सफाई एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के निस्तारण हेतु अभियान चलाना। मलिन बस्ती में संवाद, तथा सरकार आपके द्वार स्वरूप में जन समस्या एवं शिविरों का आयोजन सुनिश्चित करना।
मीडिया संबोधन एवं संवाद/उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण- 11 जून से 14 जून तक मा० प्रभारी मंत्री जी हाथरस द्वारा केन्द्र/राज्य सरकार की अद्यतन उपलब्धियों के क्रम में प्रेस वार्ता कर विकास परियोजनाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी।
जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले-14 जून से 16 जून तक समस्त विकास खण्डों में जन कल्याणकारी मेलों का आयोजन किया जाना, जिसमें समस्त विभाग अपनी-2 योजना एवं कार्यक्रमों की स्टाल लगाते हुए जन-सामान्य को जानकारी प्रदान कराना। इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण कराना। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य एवं जन आरोग्य शिविर लगाना। शिविर स्थलों पर पर्याप्त छाया एवं बैठने की व्यवस्था व शीतल पेयजल सुनिश्चित करना।
विकसित भारत संकल्प सम्मेलन-16 एवं 17 जून को राज्य सरकार से नामित महानुभाव व विषय विशेषज्ञों द्वारा विकास खण्डों में आयोजित मेले/शिविरों में राज्य सरकार की उपलब्धियों पर व्याखान एवं जनपद के प्रबुद्ध व्यक्तियों-चिकित्सकों, अभियन्ताओं, शिक्षकों, उद्योगपतियों, अधिवक्ताओं, युवा उद्यमियों, स्टार्टअप इनोवेटरो, कृषक उत्पादक समूहों लाभार्थियों आदि के साथ विकसित भारत एवं विकसित उ०प्र० थीम पर संवाद किया जाना।
विकास प्रदर्शनी का आयोजन- 17 जून से 20 जून तक जनपद में 03 दिवसीय प्रदर्शनी, में युवा महिला एवं गरीब कल्याण, सरकार की उपलब्धियों वृहद आधारभूत संरचना सम्बन्धी परियोजनाओं, आध्यात्मिक केन्द्रों के विकास एवं आन्तरिक सुरक्षा के मॉडल को ‘‘पहले और अब’’ के प्रारूप में प्रदर्शित किया जाना, विकसित उ०प्र०-2047 विजन हरित ऊर्जा, डिजिटिल शासन, औद्योगिक एवं तकनीकी विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था। प्रदर्शनी स्थल पर मा०प्रधानमंत्री जी के कटआउट के साथ फोटो एवं सेल्फी की व्यवस्था करना। प्रदर्शनी स्थल पर चित्रकला प्रतियोगिता लाभार्थी अनुभव-साझाकरण एवं पंजीकरण की व्यवस्था करना।
प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं- 18 एवं 19 जून को जनपद में प्राकृतिक खेती का आयोजन कराया जाना, जिसमें अधिक से अधिक किसान एवं अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो। प्रतिभागियों जीवामृत, बीजामृत, प्राकृतिक खाद जैविक कीटनाशक, तैयार करने की प्रक्रिया के ‘‘लाइव डैमो जोन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाना। गौ आधारित प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण विशेष सत्र तथा ‘‘कम लागत अधिक आय’’ आधारित किसान संवाद आयोजित कराना। क्षेत्रवार प्राकृतिक खेती मॉडल प्रस्तुत करना। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करना। कार्यशाला स्थल पर प्राकृतिक खाद, बीज, जैविक कीटनाशक, मिलेट्स स्थानीय कृषि उत्पाद एवं सिंचाई तकनीक से सम्बन्धित स्टॉल लगाया जाना।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन-21 जून को जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन युवा, महिलाओं, एन०सी०सी०, पुलिस एवं एन०जी०ओ० की भागीदारी सुनिश्चित कराना। साईकिल एवं पैदल यात्रायें आयोजित कराना। योग कार्यक्रम स्थल को प्लास्टिक उपयोग से मुक्त रखना।
रात्रि चौपालों के माध्यम से होगा जनसंवाद-अभियान अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपालों का आयोजन कर शासकीय योजनाओं की समीक्षा तथा जन शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि विश्राम कर स्थानीय समस्याओं का प्रत्यक्ष अध्ययन करेंगे तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 तथा विभागीय अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!