पांढुरना की जनता एकजुट: रेलवे महाप्रबंधक के समक्ष अंडरपास,ओवर ब्रिज और ट्रेन स्टॉपेज की पुरज़ोर मांग
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की वर्षों से लंबित रेल संबंधी समस्याओं को लेकर जनता की आवाज़ अब खुलकर सामने आ गई है। आज पांढुरना रेलवे स्टेशन पर रेलवे के मुख्य अधिकारी श्री विवेक कुमार गुप्ता (जनरल मैनेजर, मुंबई) के आगमन के दौरान गायत्री कॉलोनी की मातृत्व शक्ति, स्थानीय नागरिकों ने वार्ड पार्षद श्री लोचन खवसे के नेतृत्व में गंभीर जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि अंडरपास / फुट ओवर ब्रिज नहीं होने के कारण गायत्री कॉलोनी एवं आसपास के गांवों के लोगों को रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
इसी क्रम में पांढुरना जिले में रेलवे महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता का स्वागत कर हम फाउंडेशन ने समाजसेवी श्री गोविंद अग्रवाल के साथ उनके समक्ष ट्रेन स्टॉपेज और रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण जनहित मांगों को मजबूती से रखा गया।
यह स्वर्णिम अवसर रहा जब वर्षों से लंबित मांगों—

👉 पांढुरना में प्रमुख ट्रेनों का स्टॉपेज
👉 रेलवे ओवर ब्रिज / अंडर ब्रिज का शीघ्र निर्माण
को हम फाउंडेशन भारत के प्रांतीय पदाधिकारी श्री गुडडू कावले, जिला अध्यक्ष श्री दिलीप मटकर, सिटी शाखा अध्यक्ष श्री सुरेश नंदेवार की प्रमुख उपस्थिति में एकजुट होकर बुलंद किया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि ये मांगें किसी एक कॉलोनी या संगठन की नहीं, बल्कि पूरे पांढुरना जिले की जीवनरेखा से जुड़ी हुई हैं। यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो जनता को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
अब पांढुरना की जनता केवल आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहती है।
रेलवे को पांढुरना की आवाज़ सुननी ही होगी।


















Leave a Reply