Advertisement

नितेश अन्नु कामडी को भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाए जाने की उठी जोरदार मांग

नितेश अन्नु कामडी को भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाए जाने की उठी जोरदार मांग

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद हेतु आगामी दिनों में होने वाले चुनाव को लेकर पूरे पांढुरना जिले में युवाओं के बीच जबरदस्त उत्साह और हलचल देखी जा रही है। इसी क्रम में बजरंग दल में वर्षों से सक्रिय भूमिका निभा रहे नितेश अन्नु कामडी को भाजपा युवा मोर्चा पांढुरना का जिला अध्यक्ष बनाए जाने की मांग दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है।
जिले के युवाओं का स्पष्ट कहना है कि नितेश अन्नु कामडी एक मिलनसार, कर्मठ, संघर्षशील एवं स्वच्छ छवि के युवा नेता हैं, जिन्होंने संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ जमीनी स्तर पर निरंतर कार्य कर अपनी अलग पहचान स्थापित की है। वर्तमान में वे नान्दनवाड़ी भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं तथा पिछले 12 वर्षों से बजरंग दल की गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में नितेश अन्नु कामडी ने बजरंग दल ग्राम संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जैसे अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए संगठनात्मक कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अंजाम दिया है। उन्होंने जनहित के मुद्दों को लेकर समय-समय पर आंदोलन, धरना-प्रदर्शन किए, गौ-तस्करी रोकने के लिए सक्रिय प्रयास किए तथा कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन के कठिन समय में जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाकर मानव सेवा की मिसाल कायम की।
गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए वे अपनी पूरी टीम के साथ सदैव आगे रहे, जिसका परिणाम यह रहा कि युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ती चली गई। वर्तमान में उनके पास नान्दनवाड़ी मंडल अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी है और जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में उनके साथ युवाओं की एक बड़ी और संगठित टोली सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
विशेष रूप से पांढुरना, सौंसर, लोधीखेड़ा, पिपला नारायणवार, रामाकोना, मैनीखापा, सांवरी, तिगांव, राजना, सिवनी सहित जिले के अनेक नगरों और ग्रामीण अंचलों में उनकी मजबूत पकड़ और व्यापक जनसमर्थन बताया जा रहा है। संगठनात्मक क्षमता, अनुशासन और युवाओं को जोड़ने की कला के चलते उन्हें हजारों युवाओं का खुला समर्थन प्राप्त है।
इन्हीं सभी कारणों को देखते हुए जिलेभर के सैकड़ों भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं और युवाओं ने प्रदेश एवं जिला भाजपा नेतृत्व से मांग की है कि आगामी चुनाव में नितेश अन्नु कामडी को भाजपा युवा मोर्चा पांढुरना जिला अध्यक्ष बनाया जाए, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिले, युवाओं को सशक्त नेतृत्व प्राप्त हो और भाजपा की जड़ें जिले में और अधिक मजबूत हों।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!