Advertisement

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 स्थानों पर दबिश, आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

 जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
8 स्थानों पर दबिश, आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

विदिशा लोकेशन विदिशा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

विदिशा जिले में अवैध मदिरा के धारण, परिवहन, निर्माण एवं विक्रय की रोकथाम हेतु कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री शरद पाठक के मार्गदर्शन में निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजीव थापक एवं श्रीमती साधना पटेल के नेतृत्व में आज बुधवार को वृत्त सिरोंज अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर व्यापक कार्रवाई की गई।
जिला आबकारी अधिकारी श्री पाठक ने बताया कि ग्राम पैराखेड़ी, मेहलुआ चौराहा, बजीरपुर, बजीरपुर टपरा, पहाड़ी, हाजीपुर एवं कस्टम क्षेत्र सहित लगभग 8 स्थानों पर दबिश एवं तलाशी की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 30 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 13.05 बल्क लीटर (3 बोतल एवं 60 पाव) विदेशी मदिरा तथा 750 किलोग्राम लाहन बरामद की गई। जब्त सामग्री के आधार पर आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
कस्टम क्षेत्र से आरोपी सुमित करोसिया पुत्र राधेश्याम, उम्र 23 वर्ष के कब्जे से मदिरा बरामद होने पर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 49(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल लटेरी भेज दिया गया। जब्तशुदा मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 92 हजार 300 रुपये आंका गया है।

यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक श्री महेश विश्वकर्मा द्वारा संपन्न की गई, जिसमें आबकारी उपनिरीक्षक श्री संजय इवने (विदिशा), श्री पुष्पेंद्र ठाकुर (कुरवाई) सहित आबकारी आरक्षक मनोज नामदेव, पवन गौर, राहुल राठौर, शिवलाल चिडार, प्रमोद धुर्वे, आशीष कौरव, प्रदीप मालवीय, दीपक गोयल एवं नीरज रघुवंशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही सिरोंज थाना के पुलिस बल से वीरेंद्र लोधी, शैलेन्द्र राजपूत, हरनाम कुशवाहा एवं होमगार्ड बल का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। अवैध मदिरा के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी सतत जारी रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!