एसपी आलोक कुमार के नेतृत्व में शहर में प्रभावी फ्लैग मार्च संपन्न

पुलिस अधीक्षक ने फ्लैग मार्च द्वारान ट्रेफिक व्यवस्था सुधार हेतु व्यापारियों एवं आमजन से किया संवाद
टीकमगढ़ में पुलिस सक्रिय—अपराधियों में भय, आमजन में विश्वास
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार की रिपोर्ट
टीकमगढ़ जिले में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था को दृढ़तापूर्वक बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 11 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ आलोक कुमार के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।
फ्लैग मार्च का मार्ग एवं उद्देश्य
फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों—मिश्रा तिराहा, लुकमान चौराहा, कटरा बाजार, जवाहर चौक, पुरानी नगरपालिका,लक्ष्मी टॉकीज,सुभाष बुक डिपो, स्टेट बैंक चौराहा एवं गांधी चौराहा,घंटा घर,पुराना बसस्टैंड,जयस्तंभ—से होते हुए पुनः कोतवाली परिसर में संपन्न हुआ।
इसका मुख्य उद्देश्य—
* नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा और पुलिस की सक्रियता का संदेश देना,
* तथा समाज-विरोधी व आपराधिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना रहा।
व्यापारियों एवं आमजन से संवाद
फ्लैग मार्च के दौरान जवाहर चौराहा पर पुलिस अधीक्षक द्वारा बाजार क्षेत्रों में व्यापारियों एवं आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना एवं समाधान हेतु संबंधित को निर्देशित किया साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने,वाहनों को निर्धारित स्थान पर पार्क करने तथा दुकानों को अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने की समझाइश दी गई।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सदैव तत्पर है, अतः सभी व्यापारी एवं आमजन सहयोग करते हुए शहर में साफ-सुथरे एवं सुरक्षित वातावरण के निर्माण में सहभागी बनें।
पुलिस अधीक्षक की अपील
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस बल पूरी सजगता और तत्परता के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।
. अधिकारी एवं पुलिस बल की सहभागिता
फ्लैग मार्च में प्रमुख रूप से—

* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा
* एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे
* रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान
* थाना प्रभारी देहात निरीक्षक चंद्रजीत यादव
* थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक बृजेंद्र सिंह घोष
* सूबेदार उत्तम सिंह
तथा थाना कोतवाली, देहात, अजाक, महिला थाना एवं पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी उल्लेखनीय रूप से शामिल रहे।

















Leave a Reply