Advertisement

गंभीर मारपीट मामले में सफलता:——पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने 02 फरार आरोपी पकड़े

गंभीर मारपीट मामले में सफलता:——पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने 02 फरार आरोपी पकड़े

पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु किया था ₹10 हज़ार का इनाम घोषित

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार की रिपोर्ट

घटना का विवरण- दिनांक 06.12.2025 को फरियादी दलबीर सिंह पिता कोमल सिंह सोलंकी, उम्र 49 वर्ष, निवासी बकपुरा ने थाना कोतवाली उपस्थित होकर आवेदन दिया कि कटर वाला खेत बगाज माता के पास स्थित बकपुरा के खेत में मवेशी घुसने के विवाद को लेकर आरोपियों-
1. राघवेन्द्र सिंह सोलंकी,
2. अनिल प्रताप सिंह सोलंकी,
3. अभय प्रताप सिंह सोलंकी,
4. अजय सिंह सोलंकी,
निवासी बकपुरा थाना कोतवाली जिला टीकमगढ़ द्वारा कुल्हाड़ी एवं लाठियों से उरसाब सिंह पर प्रहार किया गया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें खून आलूदा चोटें आईं।


उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में उपरोक्त आरोपियों पर अपराध क्रमांक 811/25, धारा 296A, 115(2), 351(3), 3(5) बी.एन.एस. का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।इलाज दौरान उरसाब सिंह की मृत्यु हो जाने से अपराध सदर में धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा किया गया ।

वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा दिये गये निर्देश
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री आलोक कुमार सिंह द्वारा आरोपियों की शीघ्र ग्रिफ्तारी हेतु अतरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री विक्रम सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के नेतृत्व में पुलिस की 04 टीमे गठित की एवं आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹10000/- रूपए की ईनाम उदघोसणा की थी ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- गठित पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों के मिलने के संभावित स्थानों पर मुखविर एवं साइबर सेल की सहायता से पतारसी हेतु दविश दी गई जिससे उपरोक्त अपराध के 02 आरोपियों (1)-अजय सिंह सोलंकी (2)-अनिल प्रताप सिंह सोलंकी को आज दिनांक 10.12.25 को महरोनी जिला ललितपुर उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है ।

सराहनीय भूमिका :- उपरोक्त करवाई में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक चंद्रजीत यादव,थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक बृजेंद्र सिंह घोष,चौकी प्रभारी खिरिया उप निरीक्षक अंकित दुबे,चौकी प्रभारी देरी उप निरीक्षक चंदन,प्रधान आरक्षक मुकेश राय,प्रधान आरक्षक रतिराम, आरक्षक रजत दांगी , आरक्षक अर्जुन तोमर, आरक्षक गौरी शंकर, आरक्षक ऋषि राय,आरक्षक शैलेन्द्र रावत, आरक्षक अरविंद्र अहिरवार,आरक्षक गजेन्द्र सिंह ठाकुर, आरक्षक चालक कपिल शर्मा का अहम योगदान रहा है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!