Advertisement

अनुभूति प्रेरकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

अनुभूति प्रेरकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार

हम हैं धरती के दूत की रही थीम
टीकमगढ़ / म०प्र० ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड व वन विभाग के द्वारा आयोजित होने बाले अनुभूति कार्यक्रम के पूर्व टीकमगढ़ वनमण्डल में चयनित प्रेरकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अनुभूति के मास्टर ट्रेनर मनोज बाबू चौबे ने उपस्थित प्रेरकों को वर्ष 2025-26 की “थीम हम हैं धरती के दूत” के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में टीकमगढ़ एसडीओएफ श्रीमती मनीषा वाघाड़े, निवाड़ी एसडीओएफ श्रीमती हरमन प्रीत त्रिपाठी , जतारा रेंजर शिशुपाल अहिरवार, ओरछा सेंचुरी रेंजर आदित्य पुरोहित,ओरछा रेंजर आमिर खान, निवाड़ी रेंजर आकाश, टीकमगढ़ रेंजर सौरभ जैन व प्रशिक्षु रेंजर धाकड़, अशासकीय प्रेरक डी पी शुक्ला, से.नि. डिप्टी रेंजर तथा 6 परिक्षेत्र से 3-3 शासकीय व 2 अशासकीय प्रेरक उपस्थित रहे।

मास्टर ट्रेनर मनोज बाबू चौबे ने प्रेरकों को वन क्षेत्र में भ्रमण करवाकर वृक्ष,वनों के सम्बंध में कैसे जानकारी देना है, घाँस, झाड़ियों एवं वृक्षों की पहचान, उनसे लाभ एवं उपयोग, पक्षियों की आवाज सुनाकर व चित्र दिखा कर पहचान के बारे में समझाया, जल संरक्षण के साथ संवहनीय जीवन शैली को व्यवहार में लाकर रिड्यूस, रीयूज, रिसायकल पर बताया। जंगल की पुकार के 60 कार्ड्स का खेल समझाया, कपड़े से झोला बनाना बताया, बाघ बनाना बताया, इसी के साथ वन विभाग का पदानुक्रम,संयुक्त वन प्रबंधन समितियां, पर्यावरण, वन्यप्राणियों, खाद्य श्रृंखला, पर प्रेरकों ने भी प्रस्तुतियां दीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!