मिर्जापुर में क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, आरोपी सिद्धार्थ जायसवाल (पुत्र प्रभु शरण जायसवाल) से 30 हजार रुपये बरामद
मिर्जापुर: – संतेश्वर सिंह

जनपद मिर्जापुर में क्रेडिट कार्ड के माध्यम से हुई साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के जमुनहिया निवासी अशोक कुमार ने दिनांक 12 सितंबर को एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनके क्रेडिट कार्ड से 30 हजार रुपये धोखे से निकाल लिए गए थे।
शिकायत दर्ज होने के बाद थाना कोतवाली देहात की साइबर क्राइम टीम को मामले की जांच सौंपी गई। जांच के दौरान सामने आया कि इस धोखाधड़ी में
सिद्धार्थ जायसवाल, पुत्र प्रभु शरण जायसवाल,
निवासी – रमईपट्टी, सिविल लाइन, मिर्जापुर,
की संलिप्तता है, जिसने धोखे से OTP प्राप्त कर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली थी। सिद्धार्थ जायसवाल, पुत्र प्रभु शरण किसी विघालय का सचिव बताया जाता है।
आरोपी कि मां पूजा जायसवाल भी सम्बन्धित विघालयों से ताल्लुक रखतीं हैं।
साइबर क्राइम टीम ने अत्याधुनिक तकनीकी साधनों का प्रयोग करते हुए डिजिटल फुटप्रिंट्स, बैंक ट्रांजैक्शन ट्रेल एवं संदिग्ध खातों का गहन विश्लेषण किया। लगातार प्रयासों के बाद संदिग्ध ट्रांजैक्शन को समय रहते फ्रीज कराया गया, जिससे धनराशि सुरक्षित रखी जा सकी।
आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के बाद 30 हजार रुपये की संपूर्ण धनराशि आवेदक स्वर्गीय अशोक कुमार के पुत्र आशीष यादव के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
धनराशि मिलने के पश्चात आशीष यादव स्वयं थाना कोतवाली देहात पहुंचे और जनपद पुलिस, वरिष्ठ अधिकारियों तथा साइबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता के कारण ही यह रकम वापस मिल सकी, जो उनके परिवार के लिए बड़ी राहत है।
इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि जनपद पुलिस साइबर अपराधों के विरुद्ध सख्त एवं संवेदनशील रवैया अपनाते हुए जनता की आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा एवं महिला आरक्षी प्रियंका सिंह की अहम भूमिका रही।














Leave a Reply