*सूबे के मुख्यमंत्री तक पहुंचा धान क्रय केंद्रों पर खरीद का मामला*
*मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी सोनभद्र को प्रकरण के परीक्षण और कार्यवाही का निर्देश जारी किया।*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
सोमवार से केंद्रों पर होगी धान की खरीद।

सोनभद्र – राष्ट्रीय लोकदल जनपद सोनभद्र के जिलाध्यक्ष श्री कांत त्रिपाठी द्वारा सूबे के मुख्यमंत्री को सोनभद्र के किसानों के धान की खरीद में लापरवाही के कारण उचित मूल्य नहीं मिलने का मामला उठाया था ।मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद द्वारा जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के शत प्रतिशत खरीद न किए जाने संबंधी पत्र का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र को उक्त समस्या के परीक्षण करने और प्रकरण में समुचित कार्यवाही का आदेश जारी किया है।
उम्मीद है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद धान क्रय केंद्र पर शत प्रतिशत खरीद का लक्ष्य पूरा किया जाएगा और सभी धान क्रय केंद्र पुनः पूरी क्षमता से कार्य करेंगे।
राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्री कांत त्रिपाठी का कहना है कि सोनभद्र में फसल देर से तैयार होती है और धान क्रय केंद्रों में खरीद दारी में शिथिलता के कारण किसान लग्न,विवाह के मौसम में औने पौने दाम पर धान स्थानीय स्तर पर बेचने को विवश हो रहे है, जिसे जिला इकाई द्वारा लोकभवन जा कर मुख्यमंत्री जी के स्तर पर मामले को संज्ञानित कराया गया ।उन्होंने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार के अन्याय को नहीं होने दिया जायेगा और सरकार में उच्चतम स्तर से वार्ता करके समाधान दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी निर्देशों का स्वागत जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी श्री अजय कुमार शर्मा, अनिल कुमार सिंह, चन्द्रशेखर विश्वकर्मा, पवन शुक्ला, सुमित मिश्रा, मंदीप सिंह, विजय भारती एवं दामोदर आदि ने किया और श्री त्रिपाठी को किसानों से जुड़े मामले को मुख्यमंत्री स्तर तक ले जाने पर बधाई दी।
पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने धान खरीद शुरू कराने के लिए प्रयासरत और संवेदनशील राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि धान खरीद शुरू कराने के लिए अगले सप्ताह होने वाले विरोध प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट के घेराव के कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है














Leave a Reply