Advertisement

सोनभद्र – * जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ “थाना समाधान दिवस”-

 

 

* जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ “थाना समाधान दिवस”-*

* भूमि सम्बन्धी प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु पुलिस-राजस्व की संयुक्त कार्यवाही पर विशेष जोर-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

आज दिनांक 14.02.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज, क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा थाना पिपरी, क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा थाना दुद्धी एवं सीओ घोरावल द्वारा थाना घोरावल पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अन्य समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण द्वारा भी अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस आयोजित किया गया।

समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि भूमि सम्बन्धी समस्त प्रकरणों का निस्तारण पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

जनपद में पूर्व एवं आज के दिन प्राप्त शिकायत प्रार्थना पत्रों में पुलिस से सम्बन्धित कुल 29 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व विभाग से सम्बन्धित कुल 122 प्रार्थना पत्रों में से 69 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस प्रकार कुल 151 प्रार्थना पत्रों में से 98 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!