डबल लॉक खाद वितरण केंद्र बड़ौराघाट, तहसील टीकमगढ़ में दिनांक 8 दिसंबर 2025 को कृषक श्री जमुना कुशवाहा की मृत्यु होने पर सोशल मीडिया में चल रहे समाचार के संबंध में वस्तुस्थिति
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार

डबल लॉक खाद वितरण केंद्र बड़ौराघाट, तहसील टीकमगढ़ में दिनांक 8 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 12:45 पर श्री जमुना कुशवाहा पिता चिमदा कुशवाहा, उम्र 52 वर्ष निवासी कारी खास की तबीयत बिगड़ने पर बड़ौराघाट खाद वितरण केंद्र में ड्यूटी पर उपस्थित नायब तहसीलदार कुंडेश्वर द्वारा तत्काल दो पटवारी के साथ शासकीय वाहन से श्री कुशवाहा को तत्काल जिला अस्पताल टीकमगढ ले जाया गया।
जिला अस्पताल में श्री जमुना कुशवाहा का परीक्षण डॉक्टर अजीत जैन (मेडिकल स्पेशलिस्ट) द्वारा किया गया। मरीज को घबराहट और उल्टी की शिकायत थी।प्रथम बार ई.सी.जी किए जाने पर सामान्य रिपोर्ट प्राप्त हुई।उसी समय श्री कुशवाहा के परिजनों को पटवारी द्वारा फोन द्वारा सूचित कर दिया गया था जो लगभग 15 मिनट में जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवार जनों के समक्ष जिला अस्पताल में नियमित उपचार दिया जा रहा था तब लगभग 2:30 बजे के करीब दिल में दर्द की शिकायत होने पर पुनः ई सी जी किया गया। ई सी जी रिपोर्ट में दिल के दौरे के लक्षण दिखाई दिए। तत्पश्चात दिल के दौरे के उपचार के दौरान मरीज को वेंट्रिकुलर ट्रेकीकार्डिया की कॉम्प्लिकेशन उत्पन्न होने से जिला अस्पताल में लगभग 3:30 बजे चिकित्सकीय दल द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
बड़ौराघाट खाद वितरण केंद्र से यूरिया खाद प्राप्त करने के लिए सोसाइटियों के माध्यम से दिनांक 5.12.2025 को टोकन जारी किए गए थे। टोकन के माध्यम से दिनांक 6.12.25 व 7.12.25 को यूरिया खाद बड़ौराघाट गोदाम पर वितरित किया जा रहा था। दिनांक 6.12.25 को रात्रि 9:00 बजे तक कलेक्टर महोदय की उपस्थिति में केंद्र पर उपस्थित अंतिम कृषक को खाद वितरण किया गया। इसी प्रकार दिनांक 7.12.25 को भी समस्त टोकन धारी कृषकों को सायं 6:00 बजे तक खाद वितरण पूर्ण किया गया। श्री जमुना कुशवाहा, कृषक कारी खास को उनके द्वारा धारित भूमि पर दिनांक 7.12.25 को दोपहर 12.32 मिनिट पर टोकन पर उनकी भूमि हेतु आवश्यक दो बोरी यूरिया खाद एवं एक बोरी NPK भी प्रदाय की गई थी। आज सुबह श्री जमुना कुशवाहा पिता चिमदा कुशवाहा तबीयत खराब होने के समय बड़ौराघाट खाद वितरण केंद्र के निजी खाद बिक्रेता के वितरण के स्थान पर थे।
















Leave a Reply