Advertisement

झारखंड बॉर्डर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

झारखंड बॉर्डर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

(दुद्धी, सोनभद्र से नितेश कुमार की रिपोर्ट)
विंढमगंज थाना क्षेत्र में आज 25 नवम्बर 2025 को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपनिरीक्षक शेषनारायण पाण्डेय झारखंड बॉर्डर के पास पहुँचे, जहाँ बड़ी संख्या में महिलाएँ और बालिकाएँ मौजूद रहीं।

अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को नारी सुरक्षा, अधिकार और सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर— 1090, 1076, 112, 181, 102, 108, 1098, 101 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 —की भूमिका और आवश्यकता से अवगत कराया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।

कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा महिलाओं के बीच पंपलेट भी वितरित किए गए, जिनमें राज्य एवं केंद्र सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं जैसे— मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, निराश्रित महिला पेंशन, तथा वृद्धा पेंशन योजना—की विस्तृत जानकारियाँ शामिल थीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!