Advertisement

स्टेशन रोड विंढमगंज में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण का मिला संदेश

(दुद्धी, सोनभद्र — रिपोर्ट: नितेश कुमार)

विंढमगंज थाना क्षेत्र में चल रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत आज 24 नवम्बर 2025 को उपनिरीक्षक शेषनारायण पाण्डेय स्टेशन रोड विंढमगंज पहुँचे, जहाँ उन्होंने छात्राओं को नारी सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के महत्व से अवगत कराया।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएँ मौजूद रहीं। जागरूकता सत्र के दौरान छात्राओं में उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट दिखाई दिया। अधिकारियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा—

 

“आज की नारी कमजोर नहीं, बल्कि समाज की रीढ़ है, जो हर क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूती से बना रही है।”

 

सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाते हुए छात्राओं को प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई—

1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एम्बुलेंस), 1098 (बाल सहायता हेल्पलाइन), 101 (दमकल सेवा), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन)।

इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा पंपलेट वितरित कर आत्मरक्षा के आवश्यक गुर भी बताए गए। छात्राओं को किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय अपने कानूनी अधिकारों का साहसपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उनके आत्मविश्वास, जागरूकता और सुरक्षा भावना को मजबूत बनाते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!